Physics Class 10 Chapter 1 Notes In Hindi || भौतिक विज्ञान अध्याय 1 प्रकाश का परावर्तन नोट्स

class 10 physics chapter 1,physics class 10 chapter 1,physics 10th class chapter 1,10th class physics chapter 1,physics class 10 chapter 1 bihar board,class 10 science,class 10 physics,class 10 science chapter 10,sslc physics chapter 1,physics chapter 1 class 10,cbse class 10 physics chapter 1,light reflection and refraction class 10,sslc physics chapter 1 question answer,class 10 physics chapter 1 bihar baord,class 10 science chapter 1,chemical reactions and equations class 10,class 10 science,class 10 chemistry chapter 1,class 10,science chapter 1 class 10,science class 10 chapter 1,class 10 science chemical reactions and equations,chapter 1 class 10 science,chemical reactions and equations class 10 one shot,chemical reactions and equations class 10 ncert,science class 10 chapter 1 science class 10 chapter 1,class 10 chapter 1,class 10 science book,प्रकाश का परावर्तन तथा अपवर्तन कक्षा 10 ncert,प्रकाश परावर्तन तथा अपवर्तन कक्षा 10,प्रकाश का परावर्तन,प्रकाश परावर्तन तथा अपवर्तन क्लास 10th,कक्षा 10 प्रकाश परावर्तन तथा अपवर्तन,class 10 science,कक्षा 10 विज्ञान पाठ 10 प्रकाश परावर्तन तथा अपवर्तन,प्रकाश का अपवर्तन,physics class 10 chapter 1,प्रकाश का परावर्तन तथा अपवर्तन,physics class 10 chapter 1 bihar board,प्रकाश परावर्तन तथा अपवर्तन के प्रश्न उत्तर,ch 10- प्रकाश- परावर्तन तथा अपवर्तन

[ Physics : भौतिक विज्ञान ]

Class 10th        Chapter-1

प्रकाश का परावर्तन 

Full Chapter Explanation With Notes 

 

★ भौतिक विज्ञान किसे कहते हैं?

☞ विज्ञान की वह शाखा जिसमें हम ऊर्जा के विभिन्न स्वरूपों तथा द्रव्य से उसकी अन्योन्य क्रियाओं का अध्ययन किया जाता है। उसे हम भौतिक विज्ञान कहते हैं।

✔︎ भौतिक विज्ञान की शाखाएँ इस प्रकार है:-

✔ यांत्रिकी

✔ ऊष्मा

✔ ध्वनि

✔ प्रकाशिकी

✔ विद्युत एवं चुबंकत्व

✔ आधुनिक भौतिकी

 

☞ भौतिक विज्ञान का जनक गैलीलियो गैलीली, न्यूटन एंव अल्बर्ट आइंस्टीन को कहा जाता है।

 

★ विज्ञान कितने प्रकार के होते हैं।

☞ विज्ञान तीन प्रकार के होते हैं।

1. भौतिक विज्ञान

2. जीव विज्ञान

3. रसायण विज्ञान

☞ विज्ञान (Science) शब्द ग्रीक से लिया गया है। जिसका अर्थ होता है। ज्ञान (Knowledge) या जानना (Know) होता है।

 

★ प्रश्न उत्तर

 

1. प्रकाश क्या है?

☞ प्रकाश एक प्रकार की ऊर्जा है। जिसकी सहायता से हम किसी वस्तु को देख पाते हैं।

✔ प्रकाश सरल रेखा में गमन करता है

✔ सूर्य से आने वाली प्रकाश किरण समांतर किरण होती हैं

✔ प्रकाश एक विद्युत चुंबकीय तरंग है। जिसकी प्राकृतिक अनुप्रस्थ होती हैं।

✔ प्रकाश निर्वात में गमन करती है।

✔ भिन्न-भिन्न माध्यम से प्रकाश की चाल भिन्न-भिन्न होती है।

 

2. प्रकाश के स्रोत किसे कहते हैं।

☞ जो वस्तु प्रकाश उत्पन्न करता है। उसे हम प्रकाश स्रोत कहा जाता है

जैसे :- सूर्य, तारे, जलता हुआ बल्ब इत्यादि

 

☞ प्रकाश के दो स्रोत है

1. प्राकृतिक प्रकाश स्रोत :- सूर्य और तारे

2. मानव निर्मित स्रोत :- बिजली का जलता बल्ब, लैंप, मोमबत्ती, दीया इत्यादि

 

3. प्रदीप्त या दीप्तिमान किसे कहते हैं।

☞ वैसी वस्तुएं जो प्रकाश उत्सर्जित करता है। उसे हम प्रदीप्त या दीप्तिमान वस्तु कहते हैं।

जैसे :- सूर्य, तारे, मोमबत्ती, लालटेन, दीया इत्यादि

 

4. अप्रदीप्त वस्तुएँ किसे कहते हैं।

☞ वैसी वस्तुएं जो प्रकाश उत्सर्जित नहीं करता है। उसे हम अप्रदीप्त वस्तु कहते हैं।

जैसे :- टेबुल, कुर्सी, पुस्तक, पौधा इत्यादि

 

5. प्रकाश के प्रकीर्णन से आप क्या समझते हैं?

☞ सूर्य से आने वाला प्रकाश किरण जब वायुमंडल में प्रवेश करता है। तो प्रकाश किरण धूल-कण के ऊपर पड़ता है। यह धूल – कण प्रकाश की कुछ ऊर्जा को अवशोषित कर लेता है। और फिर उसे चारों ओर विस्तृत कर देता है। इस प्रक्रिया को प्रकाश का प्रकीर्णन कहा जाता है।

 

6. किरण पुंज किसे कहते हैं यह कितने प्रकार के होते हैं?

☞ किरणों के समूह को किरण पुंज कहते हैं।

☞ किरण पुंज तीन प्रकार के होते हैं

1. अपसारी किरण पुंज

2. समांतर किरण पुंज

3. अभिसारी किरण पुंज

 

➪ अपसारी किरणपुंज :- वैसा किरण पुंज जिसमें प्रकाश की किरण किसी बिंदु स्रोत से निकलकर फैलती हुई प्रतीत होती है। उसे अपसारी किरण पुंज कहते हैं।

 

➪ समांतर किरण पुंज :- वैसा किरण पुंज जिसमें प्रकाश की किरण एक दूसरे की समांतर होती है। उसे समांतर किरणपुंज कहा जाता है।

 

➪ अभिसारी किरण पुंज :- वैसा किरण पुंज जिसमें प्रकाश की किरण एक बिंदु पर आकर मिलती हुई प्रतीत होती है। उसे अभिसारी किरण पुंज करते हैं

 

7. पारदर्शी वस्तु किसे कहा जाता है?

☞ वैसी वस्तुएं जिससे प्रकाश आसानी से आर – पार आ जा सकता है। उसे पारदर्शी वस्तु कहा जाता है

जैसे > कांच ,हवा, पानी इत्यादि

 

8. अपारदर्शी वस्तु किसे कहते हैं?

☞ वैसी वस्तु जिनसे होकर प्रकाश आर – पार नहीं आ जा सकता है। उसे अपारदर्शी वस्तु करते हैं

जैसे > लोहा , लकड़ी, पत्थर, इत्यादि

 

9. पारभासी वस्तु किसे कहते हैं?

☞ वैसी वस्तुएं जिनसे प्रकाश के कुछ भाग ही आर-पार आ जा सकता है। उसे पारभासी कहते हैं

जैसे :- तेल लगा कागज, आंख की पलक, घना धुआं, हल्के बादल, रक्त, दूध, कुहासा इत्यादि

 

 

10. प्रकाश के परावर्तन से आप क्या समझते हैं?

☞ जब प्रकाश किसी वस्तु से टकराकर वापस लौटती है। तो वापस लौटने की प्रक्रिया को ही प्रकाश का प्रवर्तन कहा जाता है।

 

11. प्रकाश का परावर्तन के नियम क्या है?

☞ जब प्रकाश की किरण किसी चिकनी सतह से टकराकर वापस लौटती है। तो वापस लौटने के क्रम में प्रकाश किरण जिन नियमों का पालन करता है। उसे परावर्तन का नियम कहा जाता है

☞परावर्तन के दो नियम होते हैं

1. आपतीत किरण परावर्तित किरण तथा आपतन बिंदु पर खींचा गया अभिलंब तीनों एक ही समतल में होता है।

2. आपतन कोण और परावर्तन कोण के बराबर होते हैं।

 

12. परावर्तन के नियम से संबंधित कुछ मुख्य अक्ष क्या है।

★ आपतित किरण :- वह किरण जो प्रकाश स्रोत से निकालकर किसी चिकनी सतह पर पड़ती है। उसे आपतीत किरण कहते हैं

जैसे :- चित्र में AO आपतीत किरण है

★ आपतन बिंदु :- किसी सतह का वह बिंदु जिस पर आपतित किरण टकराती है। उसे आपतन बिंदु कहते हैं।

जैसे :- O आपतन बिंदु है

★ परावर्तित किरण :- आपतन बिंदु से टकराकर वापस लौटने वाली प्रकाश किरण परावर्तित किरण कहलाती है।

जैसे :- OB परावर्तित है

★ अभिलंब :- समतल सतह के आपतन बिंदु पर खींचा गया लंब अभिलंब कहलाता है।

जैसे :- OM अभिलंब है

★ आपतन कोण :- आपतित किरण तथा आपतन बिंदु पर रखी गई अभिलंब के बीच के कौन है।

जैसे :- कोण AOM = I एक आपतन कोण है।

★ परावर्तन कोण :- परावर्तित किरण और आपतन बिंदु पर खींचे गए अभिलंब के बीच जो कोण बनता है। उसे परावर्तन कोण कहते हैं।

जैसे :- कोण BOM= r एक परावर्तन कोण है

 

13. प्रतिबिंब किसे कहते हैं?

☞ किसी बिंदु स्रोत से आने वाली प्रकाश किरण दर्पण से परावर्तन के बाद जिस बिंदु पर मिलती है या जिस बिंदु से आती हुई प्रतीत होती है उस बिंदु स्रोत को प्रतिबिंब कहते हैं।

☞ प्रतिबिंब दो प्रकार के होते हैं

1. वास्तविक प्रतिबिंब (Real Image) )

2. आभासी या काल्पनिक प्रतिबिंब (Virtual Image)

 

14. वास्तविक प्रतिबिंब और काल्पनिक प्रतिबिंब में अंतर

☞ वास्तविक प्रतिबिंब :-

1. किसी बिंदु स्रोत से आने वाली प्रकाश किरण दर्पण से परावर्तन के बाद जिस बिंदु पर वास्तव में मिलती है उसे बिंदु स्रोत को वास्तविक प्रतिबिंब कहा जाता है

2. इसे पर्दे पर प्राप्त किया जा सकता है

3. यह हमेशा वस्तु की अपेक्षा उल्टा होता है

 

☞ काल्पनिक प्रतिबिंब :-

1. किसी बिंदु स्रोत से आने वाले प्रकाश की किरण दर्पण से परावर्तन के बाद जिस बिंदु पर मिलती हुई प्रतीत होती है। उस बिंदु स्रोत को आभासी प्रतिबिंब कहते हैं।

2. इसे पर्दे पर प्राप्त नहीं किया जा सकता है।

3. यह हमेशा वस्तु की अपेक्षा सीधा होता है।

 

15. दर्पण क्या है?

☞ कांच का टुकड़ा जिसका एक भाग रंगा हुआ हो। उसे दर्पण कहते हैं।

☞ दर्पण दो प्रकार के होते हैं

1. समतल दर्पण

2.गोलीय दर्पण

 

16.गोलीय दर्पण

☞ गोलीय दर्पण और तर्पण को कहा जाता है। जिसका परावर्तक सतह किसी खोखले गोले का एक भाग होता है।

☞ गोलीय दर्पण के दो प्रकार है

1.अवतल दर्पण

2. उत्तल दर्पण

 

1. अवतल दर्पण :- वैसा दर्पण जिसका परावर्तक सतह किनारे की अपेक्षा बीच में घुसा हुआ हो उसे अवतल दर्पण कहते हैं।

2. उत्तल दर्पण :- वैसा गोलीय दर्पण जिसका परावर्तक सतह किनारे की अपेक्षा बीच में उभरा हुआ हो उसे उत्तल दर्पण कहते हैं।

 

17. समतल दर्पण में बने प्रतिबिंब की विशेषता बताएं|

☞समतल दर्पण के निम्नलिखित विशेषताएं हैं

1. प्रतिबिंब हमेशा पीछे बनता है।

2. प्रतिबिंब का आकार वस्तु के आकार से बड़ा होता है।

3. प्रतिबिंब वस्तु की अपेक्षा सीधा बनता है।

4. प्रतिबिंब काल्पनिक होता है।

5. प्रतिबिंब दर्पण से उतना ही पीछे बनता है जितना बस्तु दर्पण के आगे होता है।

 

18. गोलीय दर्पण से संबंधित प्रमुख पद

1. ध्रुव :- दर्पण के मध्य बिंदु को द्रव्य कहा जाता है। इसे P द्वारा सूचित किया जाता है।

2. वक्रता केंद्र :- गोलीय दर्पण जिस गोले का भाग होता है। उसके केंद्र को वक्रता केंद्र कहा जाता है। इसे C द्वारा सूचित किया जाता है।

3. प्रधान या मुख्य अक्ष :- गोलीय दर्पण की वक्रता केंद्र और ध्रुव से जाने वाले सरल रेखा को मुख्य अक्ष या प्रधान अक्ष कहा जाता है

4. वक्रता त्रिज्या :- गोलीय दर्पण जिस गोले का भाग होता है। उस गोले की त्रिज्या को वक्रता त्रिज्या कहा जाता है। इसे बड़ी R द्वारा सूचित किया जाता है।

 

19. फोकस बिंदु क्या है?

☞ दर्पण के मुख्य के समांतर आने वाली प्रकाश किरण दर्पण से परावर्तन के बाद मुख्य अक्ष के जिस बिंदु पर मिलती है। उससे बिंदु को दर्पण का फोकस बिंदु कहा जाता है। इसे F द्वारा सूचित किया जाता है

 

20. फोकस दूरी क्या है।

☞ गोलीय दर्पण के ध्रुव और फोकस बिंदु के बीच की दूरी को फोकस दूरी कहा जाता है। इसे F द्वारा सूचित किया जाता है

 

Note :-

1. फोकस दूरी वक्रता त्रिज्या की आधी F=R/2

2. फोकस दूरी वक्रता त्रिज्या दोगुनी होती है। R=2F

3. अवतल दर्पण का फोकस वास्तविक होता है।

4. उत्तल दर्पण का फोकस काल्पनिक होता है।

 

YouTube Link Subscribe Now
Telegram Link Join Now
Website Link Click Here
Hindi Grammar Link Click Here
Online Test Link Click Here

कैसा लगा पोस्ट ज़रूर कॉमेंट करें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page