Geography Viral Subjective Question Class 12 || 3 फ़रवरीको यहीं आयेगा 100%

जय हिन्द मेरे प्यारे बच्चें इस पोस्ट में आप सबके लिए टोटल 15 लघु एवं दीर्घ उत्तरीय प्रश्न उत्तर है जो कि आपके 3 फरवरी परीक्षा में यही प्रश्न आएगा

 

1. भारतीय रेलवे की समस्याओं को लिखें।
उत्तर :- क्षेत्र के भारतीय रेलवे की समस्याओं निम्नलिखित है जो कि इस प्रकार है :-
(i) बिना टिकट की यात्रा करना
(ii) मानव रहित समपार
(iii) समय पर परिचालन न होना
(iv) यात्री सुरक्षा का अभाव
(v) सुरक्षित यात्रा का अभाव

 

2. सामूहिक कृषि क्या है?
उत्तर :- वैसी कृषि प्रणाली जिसमें किसान अपनी भूमि, पशु, श्रम को मिलाकर साथ मिलजुल कर खेती करते हैं। उसे ही सामूहिक कृषि कहते हैं इस प्रकार की खेती साम्यवादी देशों में प्रचलित है।

 

3. भारत में घटते जल संसाधन के कारकों को लिखें?
उत्तर :- भारत में जल संसाधन घटने का निम्नलिखित कारण है :-
(i) जनसंख्या में तीव्र वृद्धि
(ii) तीव्र औद्योगिकरण
(iii) शहरीकरण का विस्तार
(iv) जलवायु परिवर्तन
(v) जल का दुरुपयोग

 

4. अंतर्राष्ट्रीय एवं अंतराज्यीय प्रवास में अंतर क्या है?
उत्तर :- एक देश से दूसरे देश में जाने वाले को अंतरराष्ट्रीय प्रवास कहते हैं। और अंतराज्यीय प्रवास उसे कहते हैं। जिसमें एक ही देश के अंदर, एक ही राज्य में, एक ही शहर से, दूसरे शहर या एक गांव से दूसरे गांव में होने वाला प्रवास अंतराज्यीय प्रवास कहलाता है।

 

5. वायु प्रदूषण के प्रमुख स्रोतों का उल्लेख करें?
उत्तर :- वायु प्रदूषण के स्रोत निम्नलिखित हैं
(i) कल कारखानों के चिमनी से निकलने वाला धुआं
(ii) मोटर कार के सलेनसर से निकलने वाला धुआं
(iii) कीटनाशक हवा
(iv) चूल्हा का धुआं
(v) तेज हवा के कारण धूल उड़ना

 

6. ऊर्जा के नवीनीकृत तथा अनवीनीकृत साधनों में अंतर दे?
उत्तर :- ऊर्जा का वैसा साधन जिसे एक बार प्रयोग में लाने के बाद उसे पुनः प्रयोग में लाया जा सके। उसे नवीनीकृत ऊर्जा स्रोत कहते हैं। जैसे जल ऊर्जा, सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा आदि और ऊर्जा के वह स्रोत जिसे एक बार प्रयोग करने के बाद पुनः प्रयोग में न लाया जा सके। उसे अनवीनीकृत ऊर्जा कहते हैं। जैसे कोयला, पेट्रोलियम आदि

 

7. जीवन निर्वाह कृषि क्या है? या स्थानांतरित कृषि या झूम की खेती क्या है?
उत्तर :- कृषि की वैसे प्रणाली जिसमें झाड़ियों व पेड़ों को काटकर उसे जलाया जाता है। तथा उसके राख में मिट्टी को मिलाकर खेती की जाती है। और जब इस भूमि की उत्पादन क्षमता कम हो जाती है। तो दूसरी क्षेत्र में इसी प्रक्रिया को अपनाया जाता है। उसे झूम की खेती कहते हैं।

 

8. शुष्क कृषि क्या है ?
उत्तर :- जिन क्षेत्रों में वर्षा 75 सेमी से कम होती है। उस क्षेत्र में की जाने वाली कृषि को हम शुष्क कृषि कहते हैं।
9. 2011 के अनुसार भारत के संघनात्मक जनसंख्या वाले राज्य हैं।
उत्तर :- बिहार (1106), पश्चिम बंगाल (1028), केरल (860), उत्तर प्रदेश (829)

 

10. चिकित्सा पर्यटन को परिभाषित करें?
उत्तर :- चिकित्सा अर्थात इलाज जो व्यक्ति अपने बीमारी के इलाज के लिए एक शहर से दूसरे शहर या एक देश से दूसरे देश जाता है। तो उसे हम चिकित्सा पर्यटन कहते हैं।

 

11. खनिज आधारित उद्योग किसे कहते हैं?
उत्तर :- वाह उद्योग जो अपने कच्चे माल के लिए खनिज पर निर्भर रहता है। उसे खनिज आधारित उद्योग कहते हैं। जैसे लोहा इस्पात उद्योग, कोयला उद्योग, पेट्रोलियम उद्योग, सीमेंट उद्योग आदि

 

12. विस्तृत वाणिज्य अनाज कृषि के 4 फसलों का नाम लिखें।
उत्तर :- विस्तृत वाणी जान आज के उदाहरण इस प्रकार हैं
(i) चावल (ii) गेहूं (iii) मक्का (iv) ज्वार (v) रागी

 

13. भूगोल से आप क्या समझते हैं?
उत्तर :- भूगोल दो शब्दों से मिलकर बना है। भू और गोल जिसका अर्थ होता है। भू का अर्थ भूमि और गोल का अर्थ गोल होता है। अर्थात वैसा विषय जो भूमि के बारे में बतलाती है। उसे भूगोल कहते हैं।

 

14. दामोदर बेसिन के चार कोयला क्षेत्र का नाम लिखें?
उत्तर :- (i) रानीगंज कोयला क्षेत्र (ii) झारखंड का झरिया कोयला क्षेत्र
(iii ) झारखंड का गिरिडीह कोयला क्षेत्र (iv) बोकारो

 

15. नव निश्चयवाद क्या है?
उत्तर :- यह विचारधारा नियतिवाद व संभववाद के बीच का मार्ग प्रस्तुत करती है। इस विचारधारा के अनुसार न तो प्रकृति का मानव पर पूर्ण नियंत्रण है। और न ही मानव प्रकृति पर विजय प्राप्त कर सकता है। परंतु प्राकृतिक नियमों का पालन करके मानव प्रकृति पर विजय प्राप्त कर सकता है। इसके प्रवर्तक ग्राफिथ टेलर है।

1 thought on “Geography Viral Subjective Question Class 12 || 3 फ़रवरीको यहीं आयेगा 100%”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page