12th Psychology Viral Subjective Question || मनोविज्ञान वायरल पेपर क्लास 12

अगर आपको बोर्ड परीक्षा में बहुत अच्छा नंबर लाना है तो आपको इस पोस्ट को अच्छे तरह से याद कर लिगिए और कम से कम दो-तिन बार ज़रूर पढ़े 

 

 

1. बुद्धि को परिभाषित करें?

उत्तर :-

स्टर्न के अनुसार :- “बुद्धि एक सामान्य योग्यता है। जिसके द्वारा व्यक्ति नई परिस्थितियों में अपने विचारों को जान-बूझकर समायोजित कर लेता है”

बिने के अनुसार :- किसी समस्या को समझना, उसके विषय में तर्क करना तथा किसी निश्चित निर्णय पर पहुंचना बुद्धि की आवश्यकता क्रिया है।

टरमन के अनुसार :- बुद्धि अमूर्त वस्तुओं के विषय में सोचने की शक्ति देता है।

 

2. योग के आठ अंग कौनकौन है?

उत्तर :- योग जो एक दार्शनिक विचार है। इसके जनक महर्षि पतंजलि है। जिन्होंने अपनी पुस्तक महाभाष्य में योग के आठ मार्गो के बारे में बताया है। वह मार्ग है। यम, नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, धारण, ध्यान व समाधि

 

3. सांवेगिक बुद्धि क्या है ?

उत्तर :- सांवेगिक बुद्धि से हमारा तात्पर्य बुद्धि के स्वरूप से है। जिसमें सूचनाओं को पारदर्शित एवं कुशलता के साथ प्रक्रमण किया जाता है। सांवेगिक बुद्धि में बुद्धि के विस्तार का मूल्यांकन किया जाता है। इस विस्तार को जानने के लिए बुद्धि लब्धि के सूत्र का पता लगाया जाता है।

 

4. निर्धनता के कारणों को वर्णन करें?

उत्तर :- निर्धनता के निम्नलिखित कारण है:-

(i) शिक्षा का अभाव

(ii) तीव्र गति से जनसंख्या वृद्धि

(iii) व्यवसायिक शिक्षा का अभाव

(iv) प्रति व्यक्ति निम्न आय

 

5. मनोग्रस्ति से आप क्या समझते हैं?

उत्तर :- मनोग्रस्ति एक मानसिक विकार है। जिसमें कोई नकारात्मक तथ्य व्यक्ति के मन को घेर देता है। कि वह उसे बार-बार प्रयास के बाद भी निकलने में असमर्थ रहता है। इस कारण व्यक्ति में हीनता की भावना आ जाती है। और व्यक्ति कई बार आत्महत्या भी कर लेता है।

 

6. आत्महत्या के रोकथाम के उपाय क्या-क्या है

उत्तर :- आत्महत्या के रोकथाम के निम्नलिखित उपाय है।

(i) मानव पर अनावश्यक दबाव नहीं देना चाहिए

(ii) दबाव से ग्रसित लोग के आसपास हमेशा रहना चाहिए

(iii) व्यक्ति में सकारात्मक विचार का प्रभाव करना चाहिए

(iv) व्यक्ति के साथ प्रेम व दया का भाव रखना चाहिए

 

7. शाब्दिक और अशाब्दिक बुद्धि परीक्षण पर टिप्पणी लिखें

उत्तर :- बुद्धि को मापने की वैसे तो अनेक विधियां है। लेकिन उन विधियां में शाब्दिक एवं अशाब्दिक बुद्धि परीक्षण का स्थान सर्वोपरि है। बुद्धि परीक्षण के लिए प्रयोगशाला 1879 में विलियम ऊण्ट महोदय ने किया और यंत्रों की सहायता से बुद्धि को मापने का काम किया।

शाब्दिक बुद्धि परीक्षण :- बुद्धि के परीक्षण के इस विधि में परीक्षक, परीक्षार्थी से कुछ प्रश्न पूछता है। तथा इस प्रश्न का उत्तर वह शब्दों में प्राप्त करके व्यक्ति की बुद्धि का पता लगाता है।

अशाब्दिक बुद्धि परीक्षण :- इस विधि में बुद्धि की जांच के लिए भाषा के स्थान पर क्रियाओं का प्रयोग किया जाता है। अर्थात इसमें बच्चे को घुमाकर, दिखाकर एवं लिखवाकर उसके बुद्धि के स्तर का पता लगाया जाता है। इसे क्रियात्मक परीक्षण भी कहा जाता है।

 

8. अंतर्मुखी और बहिर्मुखी व्यक्तित्व के बीच कोई दो अंतर स्पष्ट कीजिए

उत्तर :- (i) अंतर्मुखी व्यक्तित्व वाले व्यक्ति सामाजिक कार्यों में भाग लेना पसंद नहीं करते हैं। जबकि बहिर्मुखी व्यक्तित्व वाले व्यक्ति सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेना अधिक पसंद करते हैं।

(ii) अंतर्मुखी व्यक्ति अधिक चिंतनशील तथा कम क्रियाशील होते हैं जबकि बहिर्मुखी व्यक्ति अधिक क्रियाशील तथा कम चिंतनशील होते हैं।

 

9. समूह से क्या आशय है?

उत्तर :- दो या दो से अधिक व्यक्तियों की उस संगठित अवस्था जिसमें संबंधित व्यक्ति एक दूसरे से अंतः क्रिया करते हैं तथा एक दूसरे पर निर्भर रहते हैं समूह कहलाती है समूह के सदस्य के व्यवहार को नियमित एवं नियंत्रित करने के लिए कुछ नियम भी होते हैं।

 

10. औपचारिक एवं अनौपचारिक समूह में अंतर स्पष्ट करें

उत्तर :- जिस समूह का निर्माण विशेष नियमों के अनुसार हो एवं उसमें सम्मिलित सदस्य की भूमिका एक सम्मान हो औपचारिक समूह कहलाता है। जैसे विश्वविद्यालय दूसरी ओर अनौपचारिक से हमारा अभिप्राय है। की जो नियमों या विधि पर आधारित नहीं हो और उनके सदस्यों के बीच घनिष्ठ संबंध हो उसे अनौपचारिक कहते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page