12th Psychology M.V.V.I Subjective Question Answer || मनोविज्ञान लघु एवं दीर्घ उत्तरीय प्रश्न क्लास 12

अगर आपको बोर्ड परीक्षा में 90+ लाना है तो Subjective के बिना नहीं ला सकते हैं So Please इस Subjective को कम से कम दो बार जरूर पढ़ ले इससे बहुत ज्यादा प्रश्र आयेगा 

 

 

1. प्राकृतिक पर्यावरण व निर्मित पर्यावरण में अंतर दे?

उत्तर :- प्राकृतिक पर्यावरण उस पर्यावरण को कहते हैं, जिसके निर्माण में मानव का कोई योगदान नहीं होता है। तथा इसके विपरीत मानव द्वारा निर्मित वातावरण को निर्मित पर्यावरण कहते हैं।

 

2. अंतर समूह प्रतिस्पर्धा क्या है?

उत्तर :- एक समूह का किसी दूसरे समूह के बीच किसी विषय पर अपना-अपना वर्चस्व स्थापित करने के लिए प्रतियोगिता होता है। तो उसे ही समूह प्रतिस्पर्धा कहते हैं। जैसे- क्रिकेट विश्व कप 2019 में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल में विजेता बनने के लिए हुआ था।

 

3. उत्तरदायित्व के बिखराव से आप क्या समझते हैं?

उत्तर :- वैसी स्थिति जिसमें किसी व्यक्ति को कोई कार्य सौंपा जाए। तो वह व्यक्ति उस कार्य को पूर्ण नहीं कर पाता है। तो उसे हम उत्तरदायित्व का बिखराव कहते हैं। जैसे – छात्र शिक्षण का कार्य छोड़कर अन्य कार्य में लगना।

 

4. समूह के कार्यों को लिखें?

उत्तर :- समूह के निम्नलिखित कार्य है :-

     (1) बाहरी आक्रमण से बचाव।

     (2) भोजन, आवास एवं यौन इच्छा की पूर्ति।

     (3) जैविक व सामाजिक आवश्यकता की पूर्ति।

     (4) सभी प्रकार के कार्यों में सहायक।

 

5. पूर्व धारणा को परिभाषित करें?

उत्तर :- पूर्वधारणा का शाब्दिक अर्थ होता है, किसी के बारे में पहले से विचार करना। पूर्वधारणा जिसे अंग्रेजी में PREJUDICE कहते है। जो लैटिन भाषा के शब्द PREJUDICIUM से बना है। जिसका मतलब होता है। बिना जांच या परीक्षा के ही समस्या का निर्णय दे देना।

 

6. बर्हिमुखी व्यक्तित्व का वर्णन करें?

उत्तर :- बर्हिमुखी व्यक्ति उस व्यक्ति को कहते हैं। जो सामाजिक, मिलनसार समस्या से न घबराने वाला होता है।  इसका विचार कर्ल युंग ने दिया।

 

7. मनोविश्लेषण विधि से गुणों को लिखें?

उत्तर :- मनोविश्लेषण विधि जिसके जनक सिग्मंड फ्रायड है। इस विधि के गुण इस प्रकार है :-

     (1) व्यक्ति मूल्यांकन में सहायक।

     (2) निर्णय लेने में कठिनाई का न होना।

     (3) विभिन्न रोगों का शीघ्र उपचार।

     (4) व्यक्ति की कौशल पहचानने में सहायक।

 

8. मानव व्यवहार पर जल प्रदूषण प्रभाव लिखिए?

उत्तर :- प्रदूषित जल मानव स्वास्थ्य के लिए बड़ा ही कारक है। क्योंकि यह कई बीमारियों का कारण है। जैसे – हैजा, पोलियो, टाइफाइड, पेचिश जैसे रोग का कारण है।

 

9. प्रतिभाशाली बच्चों की पहचान इस प्रकार है-

उत्तर :- प्रतिभाशाली बच्चों की पहचान निम्नलिखित हैं-

     (1) ये किसी विषय को जल्दी सीख लेता है।

     (2) सृजनशीलता

     (3) ये सामाजिक होते हैं

     (4) इनके अनेकों मित्र होते हैं

 

10. सामूहिक अचेतन क्या है?

उत्तर :- सामूहिक अचेतन कार्ल युंग द्वारा प्रतिपादित एवं संप्रत्यय हैं। जिसका संबंध आदि रूप से है। यह व्यक्ति का वह गुण है, जिसमें व्यक्ति अपने पूर्वज से जो परंपरा सीखता है। बिना तर्क किए दोहराता रहता है जैसे – सूर्य को देवता मानकर जल देना, पत्थर रूपी देवता को दूध व तेल तथा प्रसाद, पैसा चढ़ाना।

 

11. तनाव स्वास्थ्य किस तरह से प्रभावित करती है?

उत्तर :- तनाव स्वास्थ्य को निम्नलिखित तरीके प्रभावित करती है।

     (1) व्यक्ति की निंद्रा में कमी आ जाती है, जिससे व्यक्ति चिड़चिड़ा हो जाता है।

     (2) व्यक्ति की पाचनतंत्र स्वसनतंत्र नारी तंत्र प्रभावित हो जाती है।

     (3) तनाव के कारण व्यक्ति विभिन्न प्रकार के मादक द्रव्यों का सेवन करने का आदी बन जाता है।

     (4) तनाव के कारण व्यक्ति सही निर्णय नहीं ले पाता है।

     (5) तनाव के कारण व्यापार से घाटा हुआ। परिवार में कलह भी हो जाता है। और व्यक्ति बीमारी का शिकार हो जाता है।

 

12. अनुरूपता तथा अनुपालन में अंतर?

उत्तर :- अनुरूपता वैसी स्थिति है। जिसमें कोई व्यक्ति अपने व्यवहार को दूसरे के जैसा करने का प्रयास करता है। जिसे वह अपना आदेश मानता है। जबकि अनुपालन या आज्ञा पालन वह स्थिति है जिसमें व्यक्ति अपने बड़ों के आदेश को पालन करता है। और उनके आदेश के अनुसार ही कोई कार्य करता है।

 

13. अंतरावैयकि संचार तथा अंतरव्यक्तिक संचार में अंतर स्पष्ट करें?

उत्तर :- जब एक व्यक्ति अपने आप से बात करता है। या अपनी योग्यता का अपने आप में संचार करता है। तो उसे ही अंतरावैक्तिक संचार कहते हैं। इसके विपरीत यदि दो व्यक्ति अपने आप कुशलता से विचारों का आदान प्रदान करता है, तो उसे ही अंतर व्यक्तिक संचार कहते हैं।

 

14. मनोग्रस्ती से आप क्या समझते हैं?

उत्तर :- मनोग्रस्ति एक मानसिक विकार है, जिसमें कोई नकारात्मक तथ्य व्यक्ति के मन में इस तरह से घर कर जाता है कि वह उसे बार-बार प्रयास के बाद भी निकालने में असमर्थ रहता है इस कारण व्यक्ति में हीनता की भावना आ जाती है और व्यक्ति कई बार आत्महत्या भी कर लेता है।

 

15. अभीघातज उत्तर दबाव विकार क्या है?

उत्तर :- जब प्रकृति आपदा जैसे – भूकंप, सुनामी, बाढ़ आदि के कारण जब व्यक्ति का व्यक्तित्व प्रभावित हो जाता है। साथ उसमें चिंतन व तर्क की छमता घट जाती है। तो उसे ही अभीघातज उत्तर दबाव विकार कहते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page