Economics Class 10th Chapter 2 Subjective Question || राज्य एवं राष्ट्र की आय Subjective Question

Economics [ अर्थशास्त्र ]

Class 10th        Chapter 2

राज्य एवं राष्ट्र की आय

V.V.I Subjective Question (Short)

 

1. आय से आप क्या समझते हैं?

उत्तर :- जब कोई व्यक्ति किसी प्रकार का शारीरिक अथवा मानसिक कार्य करता है। और उस व्यक्ति को कार्य के बदले मजदूरी दिया जाता है। उस व्यक्ति की आय होता है।

 

2. सकल घरेलू उत्पाद से आप क्या समझते हैं?

उत्तर :- किसी देश में किसी दिए हुए वर्ष में वस्तुओं और सेवाओं की जो कुल मात्रा उत्पादित की जाती है। उसे सकल घरेलू उत्पाद कहा जाता है

 

3. प्रति व्यक्ति आय क्या है?

उत्तर :- राष्ट्रीय आय में जब देश की कुल जनसंख्या से भाग दिया जाता है तो जो भाग फल प्राप्त होता है वही प्रति व्यक्ति आय होता है।

राष्ट्रीय आय

                                                     प्रति व्यक्ति आय = ——————————

देश की कुल जनसंख्या

 

4. राष्ट्रीय आय क्या है?

उत्तर :- किसी देश में एक वर्ष में उत्पादित सभी वस्तुओं और सेवाओं के मूल्यों के योग को राष्ट्रीय आय कहा जाता है।

 

5. भारत में राष्ट्रीय आय की गणना किस संस्था के द्वारा की जाती है ?

उत्तर :- भारत में राष्ट्रीय आय की गणना केंद्रीय सांख्यिकी संगठन ( C.S.O) के द्वारा होती है। (Central Statistics Office)

 

6. भारत में राष्ट्रीय आय की गणना कब और किसके द्वारा की गई थी ?

उत्तर :- भारत में सर्वप्रथम राष्ट्रीय आय की गणना 1868 ईसवी में दादाभाई नौरोजी के द्वारा किया गया था। उस समय प्रति व्यक्ति आय 20 ₹ था।

 

7. राष्ट्रीय आय की गणना में होने वाली कठिनाइयों का वर्णन करें |

उत्तर :- राष्ट्रीय आय की गणना में होने वाली कठिनाई निम्न है

(✓) आंकड़ों को एकत्र करने में कठिनाइयां

(✓) दोहरी गणना की संभावना

(✓) मूल्य को मापने में कठिनाई

 

8. आय का गरीब के साथ संबंध स्थापित करें?

उत्तर :- निम्न प्रति व्यक्ति आय -> निम्न बजट -> निम्न विनियोग -> निम्न पूंजी निर्माण

 

YouTube Link Subscribe Now
Telegram Link Join Now
Website Link Click Here
Hindi Grammar Link Click Here
Online Test Link Click Here

कैसा लगा पोस्ट ज़रूर कॉमेंट करें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page