History Internet Model Paper Viral Paper 12

History Internet Model Paper Viral Paper 12th Class || अभी-अभी हुआ वायरल पेपर

History Internet Model Paper Viral Paper 12

जैसा की आपको पता है की History का 09 फ़रवरी को परीक्षा है तो आपसे Request है की इस पोस्ट को 100% याद कर लीजिए, तो चलिए प्रश्नों को देखते है

0 votes, 0 avg
7473
Created on By
Self Study Kundan Kumar

Quiz

Geography Exam Crack Online Test

1 / 40

1. ध्वनि की माप की इकाई क्या है ?

2 / 40

2. भारतीय कहवा का सबसे बड़ा ग्राहक है

3 / 40

3. भारत में किस स्थान पर भूमिगत रेलमार्ग हैं?

4 / 40

4. प्रादेशीय नियोजन का संबंध है

5 / 40

5. निम्नलिखित राज्यों में से किसमें प्रमुख तेल क्षेत्र स्थित है?

6 / 40

6. मणिपाल सॉफ्टवेयर तकनीकी पार्क अवस्थित है

7 / 40

7. संरक्षण की दृष्टि से तांबे के स्थान पर किस धातु का उपयोग उचित है?

8 / 40

8. चॉकलेट में कौन -सा पदार्थ उपयोग होता है 

9 / 40

9. निम्नलिखित में से कौन- सा- भू उपयोग संवर्ग नहीं है

10 / 40

10. भारत की जनगणना के अनुसार निम्नलिखित में से कौन सी विशेषता नगर की परिभाषा का अंग नहीं है?

11 / 40

11. भारत के निम्नलिखित राज्यों में से किस ऐक में 0-6शआयु वर्ग के बच्चों में लिंग अनुपात निम्नतम है ?

12 / 40

12. 2011 की जनगणना के अनुसार बिहार में प्रतिवर्ग किमी. जनसंख्या घनत्व है

 

13 / 40

13. निम्न में किस प्रदेश में प्रलेखित की प्राचीनतम नगरीय बस्ती रही है?

14 / 40

14. मेगा नगर की जनसंख्या कितनी होती है?

15 / 40

15. भारत किस व्यापारिक समूह का सह- सदस्य है?

16 / 40

16. मैनचेस्टर किस उद्योग के लिए प्रसिद्ध है?

17 / 40

17. मानव विकास का कौन सा उपागम प्रो. अमर्त्य सेन द्वारा प्रतिपादित किया गया

18 / 40

18. विश्व में वर्ष 2015 में निम्नतम लिंगानुपात (प्रति हजार पुरुषों पर 308 महिलाएं) रहा

19 / 40

19. निम्नलिखित में से कौन एक मानव भूगोल की शाखा नहीं है ?

20 / 40

20. निम्नांकित में से कौन सा कारण जल प्रदूषण के लिए सर्वाधिक रूप से उत्तरदाकयी है?

21 / 40

21. निम्नलिखित राज्यों में किसमें जवाहरलाल नेहरू समुद्री पतन अवस्थित है ?

22 / 40

22. भारत में चार महानगरों को जोड़ने वाली सड़क है

23 / 40

23. निम्नलिखित में वह कौन सा एक सस्ता परिवहन साधन है जो भारी सामान ढोने के और लंबी दूरी के लिए उपयुक्त है ?

24 / 40

24. बोकारो इस्पात केंद्र है

25 / 40

25. बाबाबूदन पहाड़ी है-

 

26 / 40

26. निम्न में से कौन एक लौह अयस्क नहीं है ?

27 / 40

27. खरीफ फसल की कृषि ऋतु क्या है?

28 / 40

28. निम्न में से कौन सबसे महत्वपूर्ण जूट उत्पादक क्षेत्र है?

29 / 40

29. उदयपुर नगर किस राज्य में स्थित है?

30 / 40

30. भारत के किस राज्य में साक्षरता दर सबसे अधिक है?

31 / 40

31. निम्नलिखित में से कौन -सा भारत में पुरुष प्रवास का मुख्य कारण है?

32 / 40

32. भारत में नगरीय जनसंख्या का प्रतिशत है

33 / 40

33. किसी झील के चारों ओर बसा गांव किस प्रतिरूप में आयेगा ?

34 / 40

34. पनामा नहर जोड़ती है

35 / 40

35. किस महादेश में सबसे अधिक संख्या में अंतर्राष्ट्रीय पर्यटक आते हैं?

 

36 / 40

36. पेट्रोकेमिकल उद्योग में अग्रणी देश का नाम है

37 / 40

37. निम्न में से कौन बागाती कृषि नहीं है ?

38 / 40

38. निम्नलिखित में से कौन सा देश उच्च मानव विकास सूचकांक वाला है?

 

39 / 40

39. विश्व में सबसे अधिक नगरीकृत देश है

40 / 40

40. निम्नलिखित में से किस महाद्वीप में जनसंख्या वृद्धि सर्वाधिक है ?

Your score is

The average score is 53%

0%

1. पुरातत्व के अन्तर्गत इनमें से कौन नहीं है?
(A) साहित्य
(B) सिक्के
(C) अभिलेख
(D) भग्नावशेष
View Answer
सही उत्तर: (A) साहित्य स्पष्टीकरण: पुरातत्व का अर्थ है ‘पुरानी वस्तुओं का अध्ययन’। सिक्के, अभिलेख और खंडहर भौतिक चीजें हैं, जबकि साहित्य एक लिखित ऐतिहासिक स्रोत है।

2. दयाराम साहनी ने कहाँ उत्खनन करवाया था?
(A) मोहनजोदड़ो
(B) हड़प्पा
(C) कालीबंगा
(D) लोथल
View Answer
सही उत्तर: (B) हड़प्पा स्पष्टीकरण: 1921 में रायबहादुर दयाराम साहनी ने पंजाब (पाकिस्तान) के हड़प्पा नामक स्थल की खोज की थी।

3. हड़प्पा सभ्यता का सबसे बड़ा नगर कौन था?
(A) मोहनजोदड़ो
(B) कालीबंगा
(C) लोथल
(D) रंगपुर
View Answer
सही उत्तर: (A) मोहनजोदड़ो स्पष्टीकरण: मोहनजोदड़ो का अर्थ है ‘मृतकों का टीला’। यहाँ से विशाल स्नानागार (Great Bath) और अन्नागार प्राप्त हुए हैं

4. मोहनजोदड़ो किस नदी के किनारे स्थित है?
(A) सतलज
(B) सरस्वती
(C) रावी
(D) सिन्धु
View Answer
सही उत्तर: (D) सिन्धु स्पष्टीकरण: मोहनजोदड़ो सिंधु नदी के तट पर है, जबकि हड़प्पा रावी नदी के किनारे स्थित है।

5. लोथल कहाँ स्थित है?
(A) Gujarat
(B) पश्चिम बंगाल
(C) राजस्थान
(D) पंजाब
View Answer
सही उत्तर: (A) गुजरात स्पष्टीकरण: लोथल गुजरात के अहमदाबाद जिले में भोगवा नदी के तट पर है। यह सिंधु सभ्यता का प्रमुख बंदरगाह (Dockyard) था।

6. कलकत्ता में एशियाटिक सोसायटी की स्थापना किसने की?
(A) कनिंघम
(B) फ्लीट
(C) डी.सी. सरकार
(D) विलियम जोन्स
View Answer
सही उत्तर: (D) विलियम जोन्स स्पष्टीकरण: 1784 में सर विलियम जोन्स ने भारतीय संस्कृति के अध्ययन के लिए इसकी स्थापना की थी।

7. भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के प्रथम डायरेक्टर जनरल कौन थे?
(A) ए. कनिंघम
(B) जॉन मार्शल
(C) आर.ई.एम. व्हीलर
(D) डी.सी. सरकार
View Answer
सही उत्तर: (A) ए. कनिंघम स्पष्टीकरण: अलेक्जेंडर कनिंघम को ‘भारतीय पुरातत्व का जनक’ माना जाता है।

8. ‘मुद्राराक्षस’ किसने रचित किया?
(A) कौटिल्य
(B) कल्हण
(C) विशाखदत्त
(D) पाणिनी
View Answer
सही उत्तर: (C) विशाखदत्त स्पष्टीकरण: यह नाटक चंद्रगुप्त मौर्य के सिंहासन पर बैठने की कहानी और चाणक्य की नीतियों का वर्णन करता है।

9. प्रयाग प्रशस्ति में किसकी उपलब्धियों का उल्लेख है?
(A) अशोक
(B) कनिष्क
(C) चन्द्रगुप्त प्रथम
(D) समुद्रगुप्त
View Answer
सही उत्तर: (D) समुद्रगुप्त स्पष्टीकरण: इसके लेखक हरिषेण थे। समुद्रगुप्त को उसकी विजयों के कारण ‘भारत का नेपोलियन’ कहा जाता है।

10. अशोक के कलिंग युद्ध का उल्लेख किस शिलालेख में मिलता है?
(A) प्रथम
(B) पाँचवें
(C) दसवें
(D) तेरहवें
View Answer
सही उत्तर: (D) तेरहवें स्पष्टीकरण: 261 ई.पू. के कलिंग युद्ध के बाद अशोक ने हिंसा छोड़ दी और ‘धम्म’ का मार्ग अपनाया।

11. प्राचीन भारतीय इतिहास का कौन-सा काल स्वर्णयुग के नाम से जाना जाता है?
(A) मौर्यकाल
(B) गुप्त काल
(C) शुंग काल
(D) कुषाण काल
View Answer
सही उत्तर: (B) गुप्त काल स्पष्टीकरण: कला, विज्ञान, गणित और साहित्य के अभूतपूर्व विकास के कारण इसे ‘स्वर्ण युग’ कहा जाता है।

12. अभिज्ञान शाकुन्तलम् के रचनाकार हैं:
(A) कालिदास
(B) बाणभट्ट
(C) अश्वघोष
(D) कौटिल्य
View Answer
सही उत्तर: (A) कालिदास स्पष्टीकरण: कालिदास गुप्त काल के महान कवि थे। यह नाटक राजा दुष्यंत और शकुंतला की प्रेम कथा पर आधारित है।

13. सोलह महाजनपदों में सबसे शक्तिशाली महाजनपद कौन था?
(A) मगध
(B) अवन्ति
(C) कोसल
(D) गांधार
View Answer
सही उत्तर: (A) मगध स्पष्टीकरण: उपजाऊ भूमि, हाथियों की सेना और लोहे की खदानों के कारण मगध सबसे शक्तिशाली बनकर उभरा।

14. एलोरा में कैलाश मंदिर किस राजवंश ने बनवाया?
(A) चोल
(B) पल्लव
(C) चालुक्य
(D) राष्ट्रकूट
View Answer
सही उत्तर: (D) राष्ट्रकूट स्पष्टीकरण: राजा कृष्ण प्रथम ने एक ही विशाल पत्थर को ऊपर से नीचे की ओर काटकर यह अद्भुत मंदिर बनवाया था।

15. महाभारत का युद्ध कुरुक्षेत्र के मैदान में कितने दिन चला?
(A) 10 दिन
(B) 12 दिन
(C) 18 दिन
(D) 20 दिन
View Answer
सही उत्तर: (C) 18 दिन स्पष्टीकरण: पांडवों और कौरवों के बीच यह धर्मयुद्ध 18 दिनों तक चला था।

16. महाभारत की रचना किस भाषा में हुई?
(A) पालि
(B) प्राकृत
(C) हिन्दी
(D) संस्कृत
View Answer
सही उत्तर: (D) संस्कृत स्पष्टीकरण: महाभारत दुनिया का सबसे बड़ा महाकाव्य है, जिसे महर्षि वेदव्यास ने संस्कृत में लिखा था।

17. वेद व्यास ने किस महाकाव्य की रचना की?
(A) महाभारत
(B) रामायण
(C) (A) एवं (B) दोनों
(D) इनमें से कोई नहीं
View Answer
सही उत्तर: (A) महाभारत स्पष्टीकरण: रामायण की रचना महर्षि वाल्मीकि ने की थी, जबकि महाभारत की वेदव्यास ने।

18. वेदों की संख्या कितनी है?
(A) तीन
(B) चार
(C) पाँच
(D) छ:
View Answer
सही उत्तर: (B) चार स्पष्टीकरण: चार वेद हैं: ऋग्वेद (सबसे प्राचीन), सामवेद, यजुर्वेद और अथर्ववेद।

19. नालन्दा विश्वविद्यालय को नष्ट किसने किया?
(A) अलाउद्दीन खिलजी
(B) बख्तियार खिलजी
(C) बाबर
(D) इब्राहिम लोदी
View Answer
सही उत्तर: (B) बख्तियार खिलजी स्पष्टीकरण: 1193 ईस्वी में तुर्क आक्रमणकारी बख्तियार खिलजी ने इस महान पुस्तकालय को जला दिया था।

20. सांची मध्य प्रदेश के किस जिले में स्थित है?
(A) विदिशा
(B) रायसेन
(C) सागर
(D) भोपाल
View Answer
सही उत्तर: (B) रायसेन स्पष्टीकरण: सांची का प्रसिद्ध स्तूप सम्राट अशोक ने बौद्ध धर्म के प्रसार के लिए बनवाया था।

21. महात्मा बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति कहाँ हुई?
(A) लुम्बिनी
(B) बोधगया
(C) सारनाथ
(D) कुशीनगर
View Answer
सही उत्तर: (B) बोधगया स्पष्टीकरण: बिहार के बोधगया में निरंजना नदी के तट पर ‘बोधि वृक्ष’ (पीपल) के नीचे उन्हें बुद्धत्व प्राप्त हुआ।

22. विनय पिटक किस धर्म से संबंधित है?
(A) जैन धर्म
(B) बौद्ध धर्म
(C) हिन्दू धर्म
(D) शैव धर्म
View Answer
सही उत्तर: (B) बौद्ध धर्म स्पष्टीकरण: बौद्ध धर्म के तीन मुख्य ग्रंथ हैं (त्रिपिटक): सुत्त पिटक, विनय पिटक और अभिधम्म पिटक।

23. जैनधर्म के 24वें तीर्थंकर कौन थे?
(A) ऋषभदेव
(B) आदिनाथ
(C) पार्श्वनाथ
(D) महावीर स्वामी
View Answer
सही उत्तर: (D) महावीर स्वामी स्पष्टीकरण: महावीर स्वामी जैन धर्म के अंतिम और 24वें तीर्थंकर थे। ऋषभदेव प्रथम तीर्थंकर थे।

24. महिला संत कराईकल का संबंध किस धर्म से है?
(A) हिन्दू धर्म
(B) जैन धर्म
(C) बौद्ध धर्म
(D) शैव धर्म
View Answer
सही उत्तर: (D) शैव धर्म स्पष्टीकरण: दक्षिण भारत की नयनार महिला संत कराईकल अम्मइयार भगवान शिव की अनन्य भक्त थीं।

25. दिगम्बर एवं श्वेताम्बर का संबंध किस धर्म से है?
(A) हिन्दू धर्म
(B) सिख धर्म
(C) बौद्ध धर्म
(D) जैन धर्म
View Answer
सही उत्तर: (D) जैन धर्म स्पष्टीकरण: अकाल के बाद जैन धर्म दो भागों में बँट गया: श्वेताम्बर (सफेद वस्त्र पहनने वाले) और दिगम्बर (नग्न रहने वाले)।

26. मुगल काल में चलने वाला सोने का सिक्का कौन था?
(A) रुपया
(B) जीतल
(C) इलाही
(D) दाम
View Answer
सही उत्तर: (C) इलाही स्पष्टीकरण: अकबर ने ‘इलाही’ नामक सोने का सिक्का चलाया था। रुपया (चाँदी) और दाम (ताँबा) शेरशाह सूरी की देन थे।

27. जहाँगीर का शासनकाल क्या था?
(A) 1556-1605
(B) 1605-1627
(C) 1627-1658
(D) 1658-1707
View Answer
सही उत्तर: (B) 1605-1627 स्पष्टीकरण: अकबर की मृत्यु के बाद उसका पुत्र सलीम ‘जहाँगीर’ के नाम से शासक बना।

28. “अकबरनामा” का अंग्रेजी अनुवाद किसने किया?
(A) हेनरी बेवरीज
(B) हेनरी ब्लॉकमैन
(C) एच.एस. जैरेट
(D) इनमें से सभी
View Answer
सही उत्तर: (D) इनमें से सभी स्पष्टीकरण: अकबरनामा को अबुल फजल ने लिखा था, लेकिन इन तीनों ब्रिटिश विद्वानों ने इसके अलग-अलग भागों का अनुवाद किया।

29. बाबरनामा किसने लिखा?
(A) अलबरूनी
(B) इब्नबतूता
(C) बाबर
(D) अबुल फजल
View Answer
सही उत्तर: (C) बाबर स्पष्टीकरण: बाबरनामा (तुजुक-ए-बाबरी) बाबर की आत्मकथा है, जो उसने तुर्की भाषा में लिखी थी।

30. टोडरमल कौन था?
(A) रक्षा मंत्री
(B) वित्त मंत्री
(C) दास
(D) सिपाही
View Answer
सही उत्तर: (B) वित्त मंत्री स्पष्टीकरण: राजा टोडरमल अकबर के नवरत्नों में से एक थे और ‘जब्ती प्रणाली’ (भू-राजस्व) के जनक थे।

31. तम्बाकू के उपयोग पर किस शासक ने प्रतिबंध लगाया?
(A) अकबर
(B) बाबर
(C) जहाँगीर
(D) शाहजहाँ
View Answer
सही उत्तर: (C) जहाँगीर स्पष्टीकरण: अकबर के समय तंबाकू भारत आया था, लेकिन जहाँगीर ने इसके हानिकारक प्रभाव के कारण 1617 में इस पर रोक लगा दी।

32. गुलबदन बेगम ने किस पुस्तक को लिखा था?
(A) बाबरनामा
(B) अकबरनामा
(C) हुमायूँनामा
(D) पादशाहनामा
View Answer
सही उत्तर: (C) हुमायूँनामा स्पष्टीकरण: गुलबदन बेगम हुमायूँ की बहन थीं, उन्होंने अकबर के आग्रह पर यह जीवनी लिखी थी।

33. शेरशाह सूरी ने किस मुगल शासक को परास्त किया?
(A) हुमायूँ
(B) अकबर
(C) शाहजहाँ
(D) औरंगजेब
View Answer
सही उत्तर: (A) हुमायूँ स्पष्टीकरण: 1539 (चौसा) और 1540 (कन्नौज) के युद्ध में शेरशाह ने हुमायूँ को हराकर भारत से खदेड़ दिया था।

34. 1529 में घाघरा का युद्ध किसके बीच लड़ा गया?
(A) बाबर-लोदी
(B) बाबर-राणा सांगा
(C) बाबर-महमूद लोदी
(D) शेरशाह-हुमायूँ
View Answer
सही उत्तर: (C) बाबर-महमूद लोदी स्पष्टीकरण: यह बाबर का भारत में अंतिम युद्ध था, जिसमें उसने अफगान सेना को हराया था।

35. अकबर का संरक्षक कौन था?
(A) बैरम खाँ
(B) अब्दुल लतीफ
(C) भगवान दास
(D) मान सिंह
View Answer
सही उत्तर: (A) बैरम खाँ स्पष्टीकरण: अकबर की कम आयु (13 वर्ष) के कारण बैरम खाँ ने 1556-1560 तक मुगल शासन की रक्षा की।

36. फतेहपुर सीकरी के ‘बुलन्द दरवाजा’ का निर्माण किसने करवाया?
(A) बाबर
(B) अकबर
(C) औरंगजेब
(D) शाहजहाँ
View Answer
सही उत्तर: (B) अकबर स्पष्टीकरण: अकबर ने 1572 में अपनी गुजरात विजय की खुशी में दुनिया का सबसे ऊँचा प्रवेश द्वार ‘बुलंद दरवाजा’ बनवाया था।

37. पाँचवे सिख गुरु अर्जुन देव को मृत्युदंड किसने दिया?
(A) बाबर
(B) अकबर
(C) हुमायूँ
(D) जहाँगीर
View Answer
सही उत्तर: (D) जहाँगीर स्पष्टीकरण: जहाँगीर के विद्रोही पुत्र खुसरो की सहायता करने के कारण, जहाँगीर ने 1606 में गुरु अर्जुन देव जी को मृत्युदंड दिया था।

38. दिल्ली सल्तनत के किस शासक ने अपनी राजधानी आगरा बनायी?
(A) इब्राहिम लोदी
(B) बहलोल लोदी
(C) सिकन्दर लोदी
(D) ऐबक
View Answer
सही उत्तर: (C) सिकन्दर लोदी स्पष्टीकरण: सिकंदर लोदी ने 1504 ई. में आगरा शहर बसाया और 1506 में इसे दिल्ली की जगह अपनी राजधानी बनाया।

39. फतेहपुर सीकरी में अकबर ने इबादतखाना कब बनवाया था?
(A) 1562
(B) 1563
(C) 1575
(D) 1579
View Answer
सही उत्तर: (C) 1575 स्पष्टीकरण: इबादतखाना एक प्रार्थना भवन था जहाँ अकबर विभिन्न धर्मों के विद्वानों के साथ धार्मिक चर्चाएँ करता था।

40. सुलह-ए-कुल की नीति किसने अपनायी?
(A) बाबर
(B) हुमायूँ
(C) अकबर
(D) शाहजहाँ
View Answer
सही उत्तर: (C) अकबर स्पष्टीकरण: सुलह-ए-कुल का अर्थ है ‘सार्वभौमिक शांति’। यह अकबर की धार्मिक सहिष्णुता की नीति थी।

41. हरिहर एवं बुक्का ने विजयनगर की स्थापना कब की?
(A) 1326
(B) 1336
(C) 1339
(D) 1356
View Answer
सही उत्तर: (B) 1336 स्पष्टीकरण: मुहम्मद-बिन-तुगलक के समय में दो भाइयों हरिहर और बुक्का ने तुंगभद्रा नदी के किनारे इस हिंदू साम्राज्य की नींव रखी।

42. तेनालीराम का सम्बन्ध किस राजवंश से था?
(A) विजयनगर
(B) बीजापुर
(C) मुगल
(D) बहमनी
View Answer
सही उत्तर: (A) विजयनगर स्पष्टीकरण: तेनालीराम राजा कृष्णदेव राय के अष्टदिग्गजों (आठ कवियों) में से एक थे और अपनी बुद्धिमत्ता के लिए प्रसिद्ध थे।

43. विजयनगर साम्राज्य का पहला शासक कौन था?
(A) हरिहर
(B) बुक्का
(C) वीर नरसिंह
(D) कृष्ण देव राय
View Answer
सही उत्तर: (A) हरिहर स्पष्टीकरण: हरिहर प्रथम (1336-1356) संगम वंश का प्रथम शासक था।

44. ‘आमुक्तमाल्याद’ किसने लिखा?
(A) हरिहर-I
(B) बुक्का
(C) कृष्ण देव राय
(D) सदाशिव राय
View Answer
सही उत्तर: (C) कृष्ण देव राय स्पष्टीकरण: यह तेलुगु भाषा का एक महाकाव्य है जिसे विजयनगर के सबसे महान राजा कृष्णदेव राय ने लिखा था।

45. विरूपाक्ष का मंदिर कहाँ स्थित है?
(A) हम्पी
(B) चिदाम्बरम
(C) बेलूर
(D) श्रीरंगम
View Answer
सही उत्तर: (A) हम्पी स्पष्टीकरण: हम्पी विजयनगर साम्राज्य की राजधानी थी। विरूपाक्ष मंदिर भगवान शिव को समर्पित है।

46. विजयनगर आने वाला पहला विदेशी यात्री कौन था?
(A) निकोलो कोण्टी
(B) अब्दुर्ररज्जाक
(C) डेमिंगौ पेइस
(D) फर्नाओ नूनीज
View Answer
सही उत्तर: (A) निकोलो कोण्टी स्पष्टीकरण: इटली का यात्री निकोलो कोण्टी 1420 ई. में देवराय प्रथम के शासनकाल में विजयनगर आया था।

47. सदाशिवराय विजयनगर साम्राज्य में किस वंश का शासक था?
(A) संगम
(B) सालुव
(C) तुलुव
(D) आरवीडू
View Answer
सही उत्तर: (C) तुलुव स्पष्टीकरण: सदाशिवराय तुलुव वंश का अंतिम शासक था। उसके समय में ही ‘तालीकोटा का युद्ध’ (1565) हुआ था।

48. महिला संत अंडाल किसकी उपासिका थी?
(A) शिव
(B) दुर्गा
(C) विष्णु
(D) प्रकृति
View Answer
सही उत्तर: (C) विष्णु स्पष्टीकरण: अंडाल को ‘दक्षिण की मीरा’ कहा जाता है। वह भगवान विष्णु (रंगनाथ) की भक्ति करने वाली एकमात्र महिला आलवार संत थीं।

49. कबीर का जन्म कहाँ हुआ?
(A) काशी
(B) इलाहाबाद
(C) लखनऊ
(D) दिल्ली
View Answer
सही उत्तर: (A) काशी स्पष्टीकरण: संत कबीर का जन्म वाराणसी (काशी) में हुआ था। उनके उपदेशों का संग्रह ‘बीजक’ कहलाता है।

50. खालसा पंथ की स्थापना किसने की?
(A) गुरु नानक
(B) गुरु अर्जुन देव
(C) गुरु गोविन्द सिंह
(D) गुरु तेग बहादुर
View Answer
सही उत्तर: (C) गुरु गोविन्द सिंह स्पष्टीकरण: सिखों के 10वें गुरु, गुरु गोविंद सिंह ने 1699 में बैसाखी के दिन खालसा पंथ की स्थापना की थी।

51. चैतन्य महाप्रभु ने किसकी अराधना की?
(A) राम
(B) कृष्ण
(C) विष्णु
(D) शिव
View Answer
सही उत्तर: (B) कृष्ण स्पष्टीकरण: चैतन्य महाप्रभु बंगाल के महान संत थे जिन्होंने कीर्तन प्रणाली और कृष्ण भक्ति को लोकप्रिय बनाया।

52. महाराष्ट्र में भक्ति आंदोलन के प्रर्वतक कौन थे?
(A) नामदेव
(B) तुकाराम
(C) रामदास
(D) ज्ञानेश्वर
View Answer
सही उत्तर: (D) ज्ञानेश्वर स्पष्टीकरण: संत ज्ञानेश्वर (ज्ञानदेव) ने ‘ज्ञानेश्वरी’ की रचना की और महाराष्ट्र में भक्ति मार्ग प्रशस्त किया।

53. चिश्ती सिलसिला के प्रवर्तक ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह कहाँ है?
(A) दिल्ली
(B) आगरा
(C) अजमेर
(D) फतेहपुर सीकरी
View Answer
सही उत्तर: (C) अजमेर स्पष्टीकरण: अजमेर शरीफ दरगाह राजस्थान में स्थित है, जहाँ हर साल उर्स मेला लगता है।

54. ‘तहकीक-ए-हिन्द’ पुस्तक किसने लिखी है?
(A) अलबरुनी
(B) इब्नबतुता
(C) मेगास्थनीज
(D) अब्दुर्रज्जाक
View Answer
सही उत्तर: (A) अलबरुनी स्पष्टीकरण: अलबरूनी महमूद गजनवी के साथ भारत आया था। इस पुस्तक में 11वीं सदी के भारत का वर्णन है।

55. विदेशी यात्री टैवर्नियर पेशे से क्या था?
(A) चिकित्सक
(B) संगीतकार
(C) जौहरी
(D) घोड़ों का व्यापारी
View Answer
सही उत्तर: (C) जौहरी स्पष्टीकरण: जीन बैप्टिस्ट टैवर्नियर एक फ्रांसीसी जौहरी था जिसने कोहिनूर हीरे के बारे में विस्तार से लिखा था।

56. यूनानी शासक सेल्यूकस का राजदूत कौन था?
(A) मेगास्थनीज
(B) फाह्यान
(C) ह्वेनसांग
(D) अलबरुनी
View Answer
सही उत्तर: (A) मेगास्थनीज स्पष्टीकरण: मेगास्थनीज चंद्रगुप्त मौर्य के दरबार में आया था और उसने ‘इंडिका’ नामक प्रसिद्ध पुस्तक लिखी थी।

57. मार्कोपोलो किस राष्ट्र का निवासी था?
(A) इटली
(B) चीन
(C) मोरक्को
(D) ईरान
View Answer
सही उत्तर: (A) इटली स्पष्टीकरण: मार्कोपोलो वेनिस (इटली) का रहने वाला था, उसने पांड्य राज्य (दक्षिण भारत) की यात्रा की थी।

58. अलबरुनी ने अपनी पुस्तक किताब-उल-हिन्द किस भाषा में लिखी है?
(A) अंग्रेजी
(B) फारसी
(C) हिन्दी
(D) अरबी
View Answer
सही उत्तर: (D) अरबी स्पष्टीकरण: अलबरूनी अरबी भाषा का महान विद्वान था। उसकी यह पुस्तक भारतीय संस्कृति का ‘दर्पण’ मानी जाती है।

59. इब्नबतुता को दिल्ली का काजी किसने नियुक्त किया था?
(A) बलबन
(B) मु. बिन तुगलक
(C) इल्तुतमिश
(D) खिलजी
View Answer
सही उत्तर: (B) मु. बिन तुगलक स्पष्टीकरण: मोरक्को यात्री इब्न बतूता की विद्वता से प्रभावित होकर सुल्तान ने उसे 8 वर्षों के लिए दिल्ली का काजी बनाया था।

60. जीन बैप्टिस्ट टैवर्नियर ने भारत की यात्रा कितनी बार की?
(A) 2
(B) 3
(C) 4
(D) 6
View Answer
सही उत्तर: (D) 6 स्पष्टीकरण: इस फ्रांसीसी यात्री ने शाहजहाँ और औरंगजेब के शासनकाल के दौरान कुल छह बार भारत का भ्रमण किया।

61. किस गर्वनर जनरल ने हड़प नीति (व्यपगत नीति) अपनायी?
(A) हेस्टिंग्स
(B) बेंटिक
(C) वेलेस्ली
(D) डलहौजी
View Answer
सही उत्तर: (D) डलहौजी स्पष्टीकरण: लॉर्ड डलहौजी की ‘Doctrine of Lapse’ के तहत यदि किसी राजा का अपना पुत्र नहीं होता था, तो उसका राज्य ब्रिटिश साम्राज्य में मिला लिया जाता था।

62. बंगाल में स्थायी बंदोबस्त कब लागू किया गया?
(A) 1790
(B) 1793
(C) 1798
(D) 1805
View Answer
सही उत्तर: (B) 1793 स्पष्टीकरण: लॉर्ड कॉर्नवालिस ने बंगाल में भू-राजस्व वसूलने के लिए जमींदारों के साथ स्थायी समझौता (Permanent Settlement) किया था।

63. दामिन-इ-कोह क्या था?
(A) भू-भाग
(B) उपाधि
(C) तलवार
(D) इनमें से कोई नहीं
View Answer
सही उत्तर: (A) भू-भाग स्पष्टीकरण: अंग्रेजों ने राजमहल की पहाड़ियों के पास संथाल जनजाति को बसाने के लिए जो जमीन आरक्षित की थी, उसे दामिन-इ-कोह कहा गया।

64. दक्कन दंगा आयोग कब गठित हुआ?
(A) 1875
(B) 1880
(C) 1885
(D) इनमें से कोई नहीं
View Answer
सही उत्तर: (A) 1875 स्पष्टीकरण: महाराष्ट्र के किसानों द्वारा साहूकारों के विरुद्ध किए गए विद्रोहों की जांच के लिए ब्रिटिश सरकार ने यह आयोग बनाया था।

65. फ्रांसिस बुकानन के विवरण किस जनजाति से संबंधित है?
(A) गौड़
(B) संथाल
(C) कोल
(D) हम्मार
View Answer
सही उत्तर: (B) संथाल स्पष्टीकरण: बुकानन एक अंग्रेज सर्वेक्षक था, जिसके डायरी विवरणों से हमें संथालों की जीवनशैली और दामिन-इ-कोह की जानकारी मिलती है।

66. कार्नवालिस कोड कब बनाया गया था?
(A) 1775
(B) 1793
(C) 1797
(D) 1805
View Answer
सही उत्तर: (B) 1793 स्पष्टीकरण: यह शक्तियों के पृथक्करण के सिद्धांत पर आधारित था, जिसने प्रशासनिक और न्यायिक कार्यों को अलग-अलग किया।

67. संथाल विद्रोह कब हुआ?
(A) 1832
(B) 1841
(C) 1851
(D) 1855
View Answer
सही उत्तर: (D) 1855 स्पष्टीकरण: सिद्धू और कान्हू के नेतृत्व में संथालों ने अंग्रेजों और जमींदारों के शोषण के विरुद्ध यह बड़ा विद्रोह किया था।

68. बुद्धो भगत ने किस विद्रोह का नेतृत्व किया?
(A) खासी
(B) भील
(C) संथाल
(D) कोल
View Answer
सही उत्तर: (D) कोल स्पष्टीकरण: 1831-32 में छोटानागपुर क्षेत्र में हुए ‘कोल विद्रोह’ का नेतृत्व बुद्धो भगत ने किया था।

69. दिल्ली से 1857 के विद्रोह का नेतृत्व किसने किया?
(A) बहादुरशाह ज़फर
(B) नाना साहेब
(C) लियाकत अली
(D) शेख रमजान
View Answer
सही उत्तर: (A) बहादुरशाह ज़फर स्पष्टीकरण: 82 वर्षीय अंतिम मुगल सम्राट बहादुरशाह जफर को विद्रोहियों ने भारत का सम्राट घोषित किया और दिल्ली से नेतृत्व सौंपा।

70. पीर अली ने 1857 के विद्रोह में कहाँ का कमान संभाला?
(A) कानपुर
(B) अवध
(C) जगदीशपुर
(D) पटना
View Answer
सही उत्तर: (D) पटना स्पष्टीकरण: पटना के पुस्तक विक्रेता पीर अली ने बिहार में क्रांति की मशाल जलाई थी, उन्हें बाद में अंग्रेजों ने फाँसी दे दी।

71. बहादुरशाह जफर को अंग्रेजों ने कहाँ निर्वासित कर दिया था?
(A) सिंगापुर
(B) लंदन
(C) वेनिस
(D) रंगून
View Answer
सही उत्तर: (D) रंगून स्पष्टीकरण: 1857 की क्रांति की विफलता के बाद अंतिम मुगल सम्राट को बंदी बनाकर बर्मा (म्यांमार) की राजधानी रंगून भेज दिया गया, जहाँ 1862 में उनकी मृत्यु हुई।

72. रानी लक्ष्मीबाई की मृत्यु कहाँ हुई?
(A) झाँसी
(B) मेरठ
(C) ग्वालियर
(D) लखनऊ
View Answer
सही उत्तर: (C) ग्वालियर स्पष्टीकरण: जून 1858 में ग्वालियर के पास अंग्रेजों (ह्यूरोज) से बहादुरी से लड़ते हुए रानी लक्ष्मीबाई वीरगति को प्राप्त हुईं।

73. 1857 के विद्रोह की पूर्व निर्धारित तिथि क्या थी?
(A) 10 मई
(B) 11 मई
(C) 31 मई
(D) इनमें से कोई नहीं
View Answer
सही उत्तर: (C) 31 मई स्पष्टीकरण: विद्रोह के लिए 31 मई 1857 का दिन तय किया गया था, लेकिन यह समय से पहले 10 मई को मेरठ से शुरू हो गया, जो इसकी असफलता का एक कारण बना।

74. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना कब हुई?
(A) 1885
(B) 1887
(C) 1889
(D) 1892
View Answer
सही उत्तर: (A) 1885 स्पष्टीकरण: 28 दिसंबर 1885 को बम्बई के गोकुलदास तेजपाल संस्कृत कॉलेज में कांग्रेस का पहला अधिवेशन हुआ। इसके संस्थापक ए.ओ. ह्यूम थे।

75. 1857 की क्रांति के समय इंग्लैंड का प्रधानमंत्री कौन था?
(A) रॉबर्ट पील
(B) ग्लैडस्टोन
(C) डिजरैली
(D) पामर्स्टन
View Answer
सही उत्तर: (D) पामर्स्टन स्पष्टीकरण: जब भारत में 1857 का विद्रोह हुआ, तब ब्रिटेन में विस्काउन्ट पामर्स्टन प्रधानमंत्री के पद पर थे।

76. लक्ष्मीबाई के पति का नाम क्या था?
(A) गंगाधर राव
(B) दामोदर राव
(C) आनन्द राव
(D) मोरोपन्त
View Answer
सही उत्तर: (A) गंगाधर राव स्पष्टीकरण: वे झाँसी के मराठा शासक थे। उनकी मृत्यु के बाद डलहौजी ने उनके दत्तक पुत्र (दामोदर राव) को उत्तराधिकारी मानने से मना कर दिया था।

77. जार्ज पंचम और उनकी पत्नी के स्वागत के लिए बनाये गये भवन का नाम क्या था?
(A) गेटवे इंडिया
(B) इंडिया गेट
(C) विक्टोरिया टर्मिनस
(D) सर्किल
View Answer
सही उत्तर: (A) गेटवे इंडिया स्पष्टीकरण: 1911 में ब्रिटिश सम्राट जॉर्ज पंचम के भारत आगमन की स्मृति में मुंबई के तट पर ‘गेटवे ऑफ इंडिया’ का निर्माण हुआ।

78. कैप्टन हॉकिन्स किस मुगल शासक के दरबार में आया था?
(A) हुमायूँ
(B) शाहजहाँ
(C) औरंगजेब
(D) जहाँगीर
View Answer
सही उत्तर: (D) जहाँगीर स्पष्टीकरण: हॉकिन्स 1608 में हेक्टर नामक जहाज से सूरत पहुँचा और जहाँगीर के दरबार में व्यापारिक अनुमति लेने गया। उसे तुर्की और फारसी भाषा का ज्ञान था।

79. रेग्युलेटिंग ऐक्ट किस वर्ष पारित हुआ?
(A) 1773
(B) 1774
(C) 1803
(D) 1858
View Answer
सही उत्तर: (A) 1773 स्पष्टीकरण: ब्रिटिश संसद द्वारा ईस्ट इंडिया कंपनी की गतिविधियों को नियमित करने का यह पहला कदम था। इसी के तहत बंगाल के गवर्नर को ‘गवर्नर जनरल’ कहा जाने लगा।

80. भारत की राजधानी कलकत्ता से दिल्ली कब स्थानान्तरित हुई?
(A) 1896
(B) 1902
(C) 1911
(D) 1919
View Answer
सही उत्तर: (C) 1911 स्पष्टीकरण: दिल्ली दरबार के दौरान 12 दिसंबर 1911 को राजधानी बदलने की घोषणा हुई और 1912 में दिल्ली राजधानी बनी।

81. विक्टोरिया टर्मिनस किस स्थापत्य शैली का उदाहरण है?
(A) नव-गॉथिक
(B) इण्डो-सारसोनिक
(C) नव-शास्त्रीय
(D) कोई नहीं
View Answer
सही उत्तर: (A) नव-गॉथिक स्पष्टीकरण: मुंबई का यह स्टेशन (अब छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस) अपनी नुकीली मेहराबों और बारीक नक्काशी के लिए ‘नियो-गोथिक’ शैली का उत्कृष्ट उदाहरण है।

82. 1919 में गाँधीजी ने किस आंदोलन का नेतृत्व किया?
(A) असहयोग
(B) सविनय अवज्ञा
(C) खिलाफत
(D) भारत छोड़ो
View Answer
सही उत्तर: (C) खिलाफत स्पष्टीकरण: तुर्की के खलीफा के समर्थन में और रॉलेट एक्ट के विरोध में गांधीजी ने हिंदू-मुस्लिम एकता के लिए इस आंदोलन का समर्थन किया था।

83. महात्मा गाँधी का मूल पेशा क्या था?
(A) चिकित्सक
(B) राजनीतिज्ञ
(C) वकील
(D) शिक्षक
View Answer
सही उत्तर: (C) वकील स्पष्टीकरण: गांधीजी ने लंदन से कानून की शिक्षा (Law) प्राप्त की थी और वे दक्षिण अफ्रीका भी एक केस के सिलसिले में ही गए थे।

84. गांधी जी ने अपनी उच्च शिक्षा कहाँ से प्राप्त की?
(A) लंदन
(B) साउथ अफ्रीका
(C) कलकत्ता
(D) बम्बई
View Answer
सही उत्तर: (A) लंदन स्पष्टीकरण: गांधीजी 1888 में बैरिस्टर बनने के लिए लंदन गए थे।

85. साइमन कमीशन भारत कब आया?
(A) 1925
(B) 1928
(C) 1932
(D) 1935
View Answer
सही उत्तर: (B) 1928 स्पष्टीकरण: इसमें सात सदस्य थे और सभी अंग्रेज थे, इसलिए भारत में ‘साइमन वापस जाओ’ (Simon Go Back) के नारे लगे।

86. महात्मा गांधी ने भारत में अपना पहला आंदोलन कहाँ शुरू किया?
(A) बारदोली
(B) चम्पारण
(C) दाण्डी
(D) वर्धा
View Answer
सही उत्तर: (B) चम्पारण स्पष्टीकरण: 1917 में बिहार के चम्पारण में ‘तिनकठिया’ प्रणाली (नील की खेती) के खिलाफ गांधीजी ने अपना पहला सफल सत्याग्रह किया।

87. दाण्डी किस राज्य में है?
(A) उत्तर प्रदेश
(B) बिहार
(C) गुजरात
(D) पंजाब
View Answer
सही उत्तर: (C) गुजरात स्पष्टीकरण: 12 मार्च 1930 को साबरमती से शुरू हुई नमक यात्रा 6 अप्रैल को गुजरात के दांडी नामक समुद्री तट पर समाप्त हुई।

88. महात्मा गांधी के बचपन का नाम क्या था?
(A) तनु
(B) मुनिया
(C) केसर
(D) गोविन्द
View Answer
सही उत्तर: (B) मुनिया स्पष्टीकरण: घर पर उन्हें प्यार से मुनिया या मोनिया कहकर बुलाया जाता था।

89. ‘सर’ की उपाधि किसने लौटायी?
(A) महात्मा गाँधी
(B) तिलक
(C) रवीन्द्रनाथ टैगोर
(D) नेहरू
View Answer
सही उत्तर: (C) रवीन्द्रनाथ टैगोर स्पष्टीकरण: 13 अप्रैल 1919 के जलियांवाला बाग हत्याकांड के विरोध में टैगोर ने अपनी ‘नाइटहुड’ (सर) की पदवी ब्रिटिश सरकार को वापस कर दी।

90. भारत छोड़ो आंदोलन कब हुआ?
(A) 1920
(B) 1930
(C) 1942
(D) 1947
View Answer
सही उत्तर: (C) 1942 स्पष्टीकरण: 8 अगस्त 1942 को गांधीजी ने ‘करो या मरो’ का नारा दिया। यह अंग्रेजों के खिलाफ अंतिम सबसे बड़ी लड़ाई थी।

91. माउण्टबेटन योजना कब प्रस्तुत की गई?
(A) 3 जून 1947
(B) 26 जन 1947
(C) 15 अग 1947
(D) 20 फर 1947
View Answer
सही उत्तर: (A) 3 जून 1947 स्पष्टीकरण: लॉर्ड माउंटबेटन ने भारत के विभाजन और स्वतंत्रता के लिए ‘3 जून योजना’ पेश की थी।

92. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संस्थापक कौन थे?
(A) ए.ओ. ह्यूम
(B) राजगोपालचारी
(C) एनी बेसेन्ट
(D) विजयालक्ष्मी
View Answer
सही उत्तर: (A) ए.ओ. ह्यूम स्पष्टीकरण: एलन ओक्टेवियन ह्यूम एक ब्रिटिश सेवानिवृत्त अधिकारी थे जिन्होंने भारतीय नेताओं के साथ मिलकर कांग्रेस बनाई।

93. सुभाषचन्द्र बोस ने कहाँ पर आज़ाद हिन्द फौज का गठन किया?
(A) मलाया
(B) वर्मा
(C) थाइलैण्ड
(D) सिंगापुर
View Answer
सही उत्तर: (D) सिंगापुर स्पष्टीकरण: 1943 में सिंगापुर में उन्होंने ‘आईएनए’ की कमान संभाली और ‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूँगा’ का नारा दिया।

94. पाकिस्तान ने अपना प्रथम स्वाधीनता दिवस कब मनाया?
(A) 15 अग 1947
(B) 14 अग 1947
(C) 26 जन 1947
(D) 26 जन 1950
View Answer
सही उत्तर: (B) 14 अग 1947 स्पष्टीकरण: माउंटबेटन योजना के तहत पाकिस्तान को 14 अगस्त को स्वतंत्र राष्ट्र का दर्जा दिया गया।

95. गांधी जी को गोली कहाँ मारी गई?
(A) नोआखली
(B) पोरबन्दर
(C) नई दिल्ली
(D) साबरमती
View Answer
सही उत्तर: (C) नई दिल्ली स्पष्टीकरण: 30 जनवरी 1948 को बिड़ला भवन (प्रार्थना सभा) में नाथूराम गोडसे ने गांधीजी की हत्या कर दी।

96. स्वतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति कौन थे?
(A) अम्बेडकर
(B) गाँधी
(C) पटेल
(D) डॉ राजेन्द्र प्रसाद
View Answer
सही उत्तर: (D) डॉ राजेन्द्र प्रसाद स्पष्टीकरण: बिहार के रत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद 1950 में भारत के पहले राष्ट्रपति बने और दो कार्यकाल तक पद पर रहे।

97. भारतीय संविधान कब लागू किया गया?
(A) 26 नव 1949
(B) 24 जन 1950
(C) 26 नव 1950
(D) 26 जनवरी 1950
View Answer
सही उत्तर: (D) 26 जनवरी 1950 स्पष्टीकरण: 26 नवंबर 1949 को संविधान बनकर तैयार (अंगीकृत) हुआ था, लेकिन इसे पूर्ण रूप से 26 जनवरी 1950 को लागू कर भारत को ‘गणतंत्र’ घोषित किया गया।

98. पाकिस्तान का पहला प्रधानमंत्री कौन था?
(A) जिन्ना
(B) लियाकत अली खाँ
(C) मौलाना आजाद
(D) कोई नहीं
View Answer
सही उत्तर: (B) लियाकत अली खाँ स्पष्टीकरण: मोहम्मद अली जिन्ना पाकिस्तान के पहले गवर्नर जनरल बने थे, जबकि लियाकत अली खाँ पहले प्रधानमंत्री।

99. ‘जय जवान जय किसान’ का नारा किसने दिया?
(A) नेहरू
(B) लाल बहादुर शास्त्री
(C) भगत सिंह
(D) दयानन्द
View Answer
सही उत्तर: (B) लाल बहादुर शास्त्री स्पष्टीकरण: 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध और खाद्यान्न संकट के समय द्वितीय प्रधानमंत्री शास्त्री जी ने यह नारा दिया था।

100. हमारे राष्ट्रगान के रचयिता कौन हैं?
(A) इकबाल
(B) बंकिम चन्द्र
(C) रवीन्द्रनाथ टैगोर
(D) राम प्रसाद
View Answer
सही उत्तर: (C) रवीन्द्रनाथ टैगोर स्पष्टीकरण: ‘जन गण मन’ की रचना टैगोर ने मूल रूप से बांग्ला में की थी। वे दुनिया के इकलौते कवि हैं जिनका लिखा गीत दो देशों (भारत और बांग्लादेश) का राष्ट्रगान बना।

 

0 votes, 0 avg
7473
Created on By
Self Study Kundan Kumar

Quiz

Geography Exam Crack Online Test

1 / 40

1. ध्वनि की माप की इकाई क्या है ?

2 / 40

2. भारतीय कहवा का सबसे बड़ा ग्राहक है

3 / 40

3. भारत में किस स्थान पर भूमिगत रेलमार्ग हैं?

4 / 40

4. प्रादेशीय नियोजन का संबंध है

5 / 40

5. निम्नलिखित राज्यों में से किसमें प्रमुख तेल क्षेत्र स्थित है?

6 / 40

6. मणिपाल सॉफ्टवेयर तकनीकी पार्क अवस्थित है

7 / 40

7. संरक्षण की दृष्टि से तांबे के स्थान पर किस धातु का उपयोग उचित है?

8 / 40

8. चॉकलेट में कौन -सा पदार्थ उपयोग होता है 

9 / 40

9. निम्नलिखित में से कौन- सा- भू उपयोग संवर्ग नहीं है

10 / 40

10. भारत की जनगणना के अनुसार निम्नलिखित में से कौन सी विशेषता नगर की परिभाषा का अंग नहीं है?

11 / 40

11. भारत के निम्नलिखित राज्यों में से किस ऐक में 0-6शआयु वर्ग के बच्चों में लिंग अनुपात निम्नतम है ?

12 / 40

12. 2011 की जनगणना के अनुसार बिहार में प्रतिवर्ग किमी. जनसंख्या घनत्व है

 

13 / 40

13. निम्न में किस प्रदेश में प्रलेखित की प्राचीनतम नगरीय बस्ती रही है?

14 / 40

14. मेगा नगर की जनसंख्या कितनी होती है?

15 / 40

15. भारत किस व्यापारिक समूह का सह- सदस्य है?

16 / 40

16. मैनचेस्टर किस उद्योग के लिए प्रसिद्ध है?

17 / 40

17. मानव विकास का कौन सा उपागम प्रो. अमर्त्य सेन द्वारा प्रतिपादित किया गया

18 / 40

18. विश्व में वर्ष 2015 में निम्नतम लिंगानुपात (प्रति हजार पुरुषों पर 308 महिलाएं) रहा

19 / 40

19. निम्नलिखित में से कौन एक मानव भूगोल की शाखा नहीं है ?

20 / 40

20. निम्नांकित में से कौन सा कारण जल प्रदूषण के लिए सर्वाधिक रूप से उत्तरदाकयी है?

21 / 40

21. निम्नलिखित राज्यों में किसमें जवाहरलाल नेहरू समुद्री पतन अवस्थित है ?

22 / 40

22. भारत में चार महानगरों को जोड़ने वाली सड़क है

23 / 40

23. निम्नलिखित में वह कौन सा एक सस्ता परिवहन साधन है जो भारी सामान ढोने के और लंबी दूरी के लिए उपयुक्त है ?

24 / 40

24. बोकारो इस्पात केंद्र है

25 / 40

25. बाबाबूदन पहाड़ी है-

 

26 / 40

26. निम्न में से कौन एक लौह अयस्क नहीं है ?

27 / 40

27. खरीफ फसल की कृषि ऋतु क्या है?

28 / 40

28. निम्न में से कौन सबसे महत्वपूर्ण जूट उत्पादक क्षेत्र है?

29 / 40

29. उदयपुर नगर किस राज्य में स्थित है?

30 / 40

30. भारत के किस राज्य में साक्षरता दर सबसे अधिक है?

31 / 40

31. निम्नलिखित में से कौन -सा भारत में पुरुष प्रवास का मुख्य कारण है?

32 / 40

32. भारत में नगरीय जनसंख्या का प्रतिशत है

33 / 40

33. किसी झील के चारों ओर बसा गांव किस प्रतिरूप में आयेगा ?

34 / 40

34. पनामा नहर जोड़ती है

35 / 40

35. किस महादेश में सबसे अधिक संख्या में अंतर्राष्ट्रीय पर्यटक आते हैं?

 

36 / 40

36. पेट्रोकेमिकल उद्योग में अग्रणी देश का नाम है

37 / 40

37. निम्न में से कौन बागाती कृषि नहीं है ?

38 / 40

38. निम्नलिखित में से कौन सा देश उच्च मानव विकास सूचकांक वाला है?

 

39 / 40

39. विश्व में सबसे अधिक नगरीकृत देश है

40 / 40

40. निम्नलिखित में से किस महाद्वीप में जनसंख्या वृद्धि सर्वाधिक है ?

Your score is

The average score is 53%

0%

Most Important Link :- 

Telegram LinkClick Here 
YouTube Link Click Here 
Latest Update Click Here 
Online Test Link Click Here 
What’s Group Link  Click Here 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page