History Mvvi Viral Subjective Question 12th

History Mvvi Viral Subjective Question 12th || बोर्ड में 100% यहीं प्रश्न आयेगा

History Mvvi Viral Subjective Question 12th

Hello दोस्तों जैसा की आपको पता है History का Subjective बहुत ही जरुरी होता है बोर्ड एग्जाम में बेहतरीन नंबर के लिए, So आप इस पोस्ट को जितना हो सकें उतना जरुर पढ़े 

 

0 votes, 0 avg
2498
Created on By
Self Study Kundan Kumar

Quiz

History Exam Crack Online Test

1 / 52

1. 'दामिन-इ-कोह' क्या था?

2 / 52

2. अकबर ने जजिया को समाप्त कर दिया था-

3 / 52

3. फतेहपुर सिकरी को राजधानी किसने बनाया?

4 / 52

4. बाबर चंगेज खाँ का कौन-सा वंशज था?

5 / 52

5. अंग्रेजों ने सर्वप्रथम अपनी फैक्ट्री कहाँ स्थापित किया था?

6 / 52

6. इस्तमरारी बंदोबस्त लागू किए जाने के बाद कितने प्रतिशत से अधिक जमींदारियाँ हस्तांतरित कर दी गई थीं?

7 / 52

7. महालवाड़ी बन्दोबस्त किसके द्वारा लागू किया गया?

8 / 52

8. उलगुलान विद्रोह का नेता कौन था?

9 / 52

9. अवध में 1857 में विद्रोह का नेतृतव किसने किया था?

10 / 52

10. 'बंगाल आर्मी की पौधशाला' किसे कहा जाता था?

11 / 52

11. तात्या टोपे ने अंग्रेजों को अत्यधिक सताया। उसे किस स्थान पर 18 अप्रैल, 1859 को फँसी दी गई?

12 / 52

12. 1857 की क्रान्ति से पूर्व अफवाह फैल रही थी, कौन-सी अफवाह, सही है?

13 / 52

13. सैनिकों द्वारा प्रयोग में लाई जाने वाली राइफल का नाम क्या था, जो 1857 के विद्रोह का कारण बनीं?

14 / 52

14. अखिल भारतीय जनगणना का पहला प्रयास जिस वर्ष किया गया था, वह था-

15 / 52

15. कलकत्ता में अंग्रेजों की किलेबन्दी बस्ती का नाम था-

16 / 52

16. 14 नवम्बर किनका जन्म दिवस है?

17 / 52

17. नेताजी सुभाषचन्द्र बोस ने 1939 में किस पार्टी का गठन किया था?

18 / 52

18. मुस्लिम लीग द्वारा मुक्ति दिवस कब मनाया गया

19 / 52

19. भारत छोड़ो आन्दोलन के समय गाँधीजी के बारे में यह घोषणा किसने की कि 'जब दुनिपया में हम हर कहीं जीत रहे हैं, ऐसे वक्त में एक कमबख्त बुड्ढे के सामने कैसे झुक सकते हैं जो हमेशा हमारा दुश्मन रहा है"-

20 / 52

20. कैबिनेट मिशन योजना के अध्यक्ष कौन थे?

21 / 52

21. भारत के संविधान को किस काल से किस काल के बीच सूत्रबद्ध किया गया था?

22 / 52

22. यूनेस्को द्वारा किस वर्ष हम्पी विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया ?

23 / 52

23. स्वतन्त्र भारत के अन्तिम गवर्नर जनरल कौन थे-

24 / 52

24. पानीपत के प्रथम युद्ध में बाबर ने किसको पराजित किया ?

25 / 52

25. इनमें से कौन दलित राजनीति का प्रतीक बन गए थे?

26 / 52

26. मुहम्मद अली और शौकत अली परस्पर थे-

27 / 52

27. टॉलस्टॉय आश्रम की स्थापना किसने की थी?

28 / 52

28.  बाबर द्वारा कौन-सा ग्रन्थ लिखा गया ?

29 / 52

29. मुण्डा विद्रोह का नेता था :

30 / 52

30. 'सर्वे ऑफ इंडिया' का गठन किया गया था :

31 / 52

31.  बीबीघर कत्लेआम कहाँ पर हुआ ?

32 / 52

32. 1857 के विद्रोह को किसने 'राष्ट्रीय विद्रोह' कहा है ?

33 / 52

33. मौर्य काल का प्रसिद्ध यूनानी यात्री कौन था ?

34 / 52

34. अंगुत्तर निकाय के अनुसार महाजनपदों की संख्या कितनी थी ?

35 / 52

35. कनिष्क की राज्यारोहण तिथि है?

36 / 52

36. अर्थशास्त्र और इंडिका से किस राजवंश के विषय में जानकारी मिलती है?

37 / 52

37. महाभारत के आदिपर्व के किस अध्याय में भीष्म द्वारा 8 प्रकार के विवाहों का वर्णन किया गया है?

38 / 52

38. श्रीमद्भागवद्गीता के महत्व पर किसने विचार व्यक्त किये हैं?

39 / 52

39. दुर्योधन की माँ कौन थी?

40 / 52

40. बुद्ध का सारनाथ में दिया गया प्रथम प्रवचन क्या कहलाता है?

41 / 52

41. बौद्ध परम्परा में अशोक ने कितने स्तूप बनवाये?

42 / 52

42. दिल्ली से दौलताबाद किस शासक ने राजधानी परिवर्तित की ?

43 / 52

43. अलबरूनी भारत में जिस शताब्दी में आया था, वह थी -

44 / 52

44. मध्ययुगीन यात्रियों का सरताज किस यात्री को कहा जाता है?

45 / 52

45. 'आइन-ए-अकबरी' किसने लिखा ?

46 / 52

46. महाराष्ट्र के सन्त कौन थे?

47 / 52

47. बलवन की पुत्री का विवाह किस सूफी सन्त के साथ हुआ था?

48 / 52

48. हरिहर एवं बुकका किस वंश के शासक थे?

49 / 52

49. भुखमरी और महामारी के बावजूद 1600 से 1700 के बीच भारत की आबादी करीब हो गई थी-

50 / 52

50. अकबर ने अबुल फजल से अपने स्वयं के काल का इतिहास लिखवाया। प्राचीन काल में ऐसी परम्परा कहाँ थी?

51 / 52

51. ताजमहल किस नदी के किनारे स्थित है?

52 / 52

52. बाबर की आत्मकथा का क्या नाम है?

Your score is

The average score is 49%

0%

1. नयनार कौन थे?
उत्तर :- नयनार दक्षिण भारत (मुख्यतः तमिलनाडु) के प्रसिद्ध संत थे जिन्होंने मध्यकाल में भक्ति आंदोलन की शुरुआत की। इन्होंने भक्ति अन्दोलन के अनुसार समाज में प्रेम और समानता का संदेश फैलाया। ये संत भगवान शिव के अनन्य (सुभचिंतक) उपासक थे। परंपरा के अनुसार नयनार संतों की कुल संख्या 63 मानी गई है। इनके भक्ति गीतों का संकलन ‘तेवरम’ नामक ग्रंथ में मिलता है।

2. विजयनगर साम्राज्य की स्थापत्य कला की दो विशेषताएँ लिखें।
उत्तर :- विजयनगर साम्राज्य की स्थापन 1336 ई. में हरिहर और बुक्का नामक दो भाइयों ने किया। वे अपनी भव्य इमारतों और मंदिरों के लिए विश्व प्रसिद्ध था। यहाँ की वास्तुकला में हिंदू संस्कृति की अनोखी झलक मिलती है।
1. विशाल गोपुरम :- मंदिरों के प्रवेश द्वार अत्यंत ऊँचे और विशाल होते थे, जिन्हें ‘रायगोपुरम’ कहा जाता था।
2. स्तंभों पर नक्काशी :- मंदिरों के मंडपों में पत्थर को काटकर बनाए गए जटिल नक्काशीदार स्तंभ होते थे, जिन पर अक्सर घोड़ों के चित्र बने होते थे।

3. महाराष्ट्र में भक्ति आंदोलन के किन्हीं दो सन्तों के नाम लिखें।
उत्तर :- महाराष्ट्र में भक्ति आंदोलन ने समाज सुधार और ऊंच-नीच के भेदभाव को मिटाने में बड़ी भूमिका निभाई। यहाँ के संतों ने विठ्ठल भक्ति को घर-घर पहुँचाया।
I. संत ज्ञानेश्वर :- इन्होंने बहुत कम उम्र में भगवद्गीता पर ‘ज्ञानेश्वरी’ नामक टीका लिखी।
II. संत तुकाराम :- ये अपने ‘अभंग’ रचनाओं के लिए प्रसिद्ध हैं और इन्होंने भक्ति को बहुत सरल बनाया।

4. मौर्यकालीन इतिहास के किन्हीं दो प्रमुख साहित्यिक स्रोतों के नाम लिखें।
उत्तर :- मौर्य साम्राज्य भारत का पहला महान साम्राज्य था। इसकी स्थापन 321 ई. पूर्व. में चन्द्रगुप्त मौर्य द्वारा किया गया इसके इतिहास को जानने के लिए दो प्रमुख किताबें (स्रोत) सबसे महत्वपूर्ण हैं:
I. अर्थशास्त्र :- इसकी रचना चाणक्य (कौटिल्य) ने की थी। यह राजनीति और प्रशासन की सबसे बड़ी पुस्तक मानी जाती है।
II. इंडिका :- इसकी रचना यूनानी यात्री मेगस्थनीज ने की थी, जिससे उस समय के भारत और पाटलिपुत्र के बारे में जानकारी मिलती है।

5. महाजनपद से आप क्या समझते हैं?
उत्तर :- प्राचीन भारत में छठी शताब्दी ईसा पूर्व के आसपास जब लोहे के प्रयोग से छोटे राज्य बड़े और शक्तिशाली राज्यों में बदले, तो उन्हें ‘महाजनपद’ कहा गया। इसकी संख्या बौद्ध ग्रंथ के अगुतर निकाय के अनुसार उस समय कुल 16 महाजनपद थे। इन सभी महाजनपदों में मगध सबसे शक्तिशाली बनकर उभरा।

6. फ़ाहियान कौन था? वह भारत कब आया?
उत्तर :- फ़ाहियान चीन का एक प्रसिद्ध बौद्ध भिक्षु और यात्री था जो बौद्ध धर्म की शिक्षाओं की खोज में भारत आया था। वह गुप्त वंश के शासक चन्द्रगुप्त द्वितीय (विक्रमादित्य) के समय में भारत आया था। उसका मुख्य उद्देश्य बौद्ध धर्म के पवित्र स्थानों के दर्शन करना और धार्मिक ग्रंथों को इकट्ठा करना था।

7. बंगाल में स्थायी बन्दोबस्त की कोई दो विशेषताएँ लिखें।
उत्तर :- लॉर्ड कॉर्नवालिस ने 1793 में बंगाल में खेती से कर (लगान) वसूलने की एक नई व्यवस्था लागू की जिसे ‘स्थायी बन्दोबस्त’ कहा गया। यह व्यवस्था मुख्यतः बिहार बंगाल और उड़ीसा में लागु किया गया था इसमें कहा गया था की सरकार को दिया जाने वाला लगान हमेशा के लिए तय (Fixed) कर दिया गया, जिसे भविष्य में बढ़ाया नहीं जा सकता था। इस व्यवस्था के मालिक जमींदारों को बना दिया, जिससे वे लगान वसूलने के मुख्य अधिकारी बन गए।

8. भारत में उपनिवेशों की स्थापना के दो कारण लिखें।
उत्तर :- यूरोपीय देशों (जैसे इंग्लैंड) ने भारत को अपना उपनिवेश (गुलाम) बनाया ताकि वे अपने देश को आर्थिक रूप से मजबूत कर सकें। इसके दो मुख्य कारण थे:
I. कच्चे माल की प्राप्ति :- इंग्लैंड की फैक्ट्रियों के लिए भारत से सस्ता कच्चा माल (जैसे कपास, नील) प्राप्त करना।
II. बाजार की आवश्यकता :- अपने देश में बनी मशीनी वस्तुओं को बेचने के लिए भारत को एक सुरक्षित और बड़े बाजार के रूप में उपयोग करना।

9. प्लासी के युद्ध के दो कारणों को लिखिए।
उत्तर :- 1757 में हुआ प्लासी का युद्ध भारतीय इतिहास की एक निर्णायक घटना थी, जिसने भारत में ब्रिटिश शासन की नींव रखी। इसके दो प्रमुख कारण निम्नलिखित थे
I. किलेबंदी का विवाद :- अंग्रेजों द्वारा नवाब सिराजुद्दौला की अनुमति के बिना कलकत्ता की किलेबंदी करना नवाब को अपनी संप्रभुता के खिलाफ लगा।
II. व्यापारिक रियायतों का दुरुपयोग :- ईस्ट इंडिया कंपनी के अधिकारियों द्वारा मुगल सम्राट द्वारा दिए गए व्यापारिक ‘दस्तक’ (पास) का व्यक्तिगत लाभ के लिए दुरुपयोग करना।

10. चार उग्रवादी (गरम दल) नेताओं के नाम लिखें।
उत्तर :- भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन के दौरान उग्रवादी विचारधारा के नेताओं ने पूर्ण स्वराज्य की मांग पर बल दिया। इनमें सबसे प्रमुख नाम निम्नलिखित हैं:
1. बाल गंगाधर तिलक (महाराष्ट्र)
2. लाला लाजपत राय (पंजाब)
3. विपिन चंद्र पाल (बंगाल)
4. अरबिंदो घोष
(नोट: पहले तीन नेताओं को ‘लाल-बाल-पाल’ की तिकड़ी के नाम से भी जाना जाता है।)

 

09 February History Viral Paper Class 12th

11. चम्पारण सत्याग्रह क्यों शुरू किया गया था?
उत्तर :- चम्पारण सत्याग्रह (1917) महात्मा गांधी का भारत में पहला सफल सत्याग्रह था। इसे शुरू करने के मुख्य कारण निम्नलिखित थे:
• तिनकठिया प्रणाली :- किसानों को अपनी उपजाऊ भूमि के 3/20 भाग पर अनिवार्य रूप से नील की खेती करने के लिए मजबूर किया जाता था।
• अत्यधिक शोषण :- नील के बागान मालिकों द्वारा किसानों पर भारी कर थोपना और उन्हें कम कीमत पर फसल बेचने के लिए मजबूर करना।
• अंग्रेजों का अत्याचार :- चम्पारण में अंग्रेज किसनो को बहुत सताते थे जिसके कारण राजकुमार सुक्ल के अनुरोध पर महात्मा गाँधी चंपारण आए और आन्दोलन किया

12. चौरी-चौरा घटना क्या थी?
उत्तर :- असहयोग आंदोलन के दौरान 5 फरवरी 1922 को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हिंसक घटना हुई जिसे चौरी-चौरा कांड कहा जाता है। इस घटना में प्रदर्शनकारियों की एक भीड़ ने पुलिस थाने को आग लगा दी, जिसमें 22 पुलिसकर्मी मारे गए। इस हिंसा से दुखी होकर महात्मा गांधी ने असहयोग आंदोलन को वापस लेने का निर्णय लिया।

13. अभिलेखों के दो महत्व बताइए।
उत्तर :- प्राचीन इतिहास के पुनर्निर्माण में अभिलेख (Inscriptions) सबसे विश्वसनीय स्रोत माने जाते हैं। इनके दो प्रमुख महत्व निम्नलिखित हैं:
I. प्रामाणिक जानकारी :- ये पत्थर या धातु पर लिखे होने के कारण नष्ट नहीं होते, जिससे राजाओं के नाम, वंशावली और उनकी विजयों की सटीक जानकारी मिलती है।
II. सामाजिक-धार्मिक दशा :- अभिलेखों से तत्कालीन समाज की भाषा, धर्म, और प्रशासन की नीतियों के बारे में महत्वपूर्ण विवरण प्राप्त होते हैं।

14. ब्राह्मी और खरोष्ठी लिपि में क्या अंतर है?
उत्तर :- प्राचीन भारत में अशोक के अभिलेखों में इन दो लिपियों का सर्वाधिक प्रयोग हुआ है। इनमें मुख्य अंतर इस प्रकार है:

I. लिखने की दिशा :- ब्राह्मी लिपि हमेशा बाएँ से दाएँ (Left to Right) लिखी जाती थी, जबकि खरोष्ठी लिपि को दाएँ से बाएँ (Right to Left) लिखा जाता था।

II. क्षेत्र :- ब्राह्मी लिपि पूरे भारत में प्रचलित थी और आधुनिक भारतीय भाषाओं की जननी है, जबकि खरोष्ठी लिपि मुख्य रूप से उत्तर-पश्चिम भारत (वर्तमान पाकिस्तान-अफगानिस्तान) में प्रचलित थी।

15. हड़प्पा सभ्यता के चार प्रमुख केन्द्रों के नाम बताएँ।
उत्तर :- सिंधु घाटी सभ्यता (हड़प्पा सभ्यता) अपने समय की सबसे विकसित नगरीय सभ्यता थी। इसके चार प्रमुख केंद्र निम्नलिखित हैं:
1. हड़प्पा (वर्तमान पाकिस्तान)
2. मोहनजोदड़ो (विशाल स्नानागार के लिए प्रसिद्ध)
3. लोथल (प्रमुख बंदरगाह नगर, गुजरात)
4. धौलावीरा (जल प्रबंधन के लिए प्रसिद्ध, गुजरात)

 

Most Important Link :- 

Telegram Link Click Here 
YouTube Link  Click Here 
Latest Update  Click Here 
Online Test Link  Click Here 
What’s Group Link   Click Here 

history subjective questions, class 12 history exam, history class 12 important topics, 12th grade history questions, vvi history questions class 12, history question bank 2026, history revision notes class 12, important history questions 2026, class 12 history syllabus, history exam preparation class 12, history model test paper 2026, 12th history subjective answers, history study material class 12, class 12th history tips, 12th history exam pattern, histroy ka subjective question, bihar board history subjective question, history ka subjective question class 12

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page