Class 10th Hindi Chapter 3 Subjective Question || भारत से हम क्या सीखें : मैक्समूलर पाठ का प्रश्र – उत्तर

गोधूली [ हिंदी ]

Class 10th      Chapter 3

भारत से हम क्या सीखें : मैक्समूलर

पाठ का प्रश्र – उत्तर  ( Subjective Question ) 

 

1. समस्त भूमंडल में सर्वविद् सम्पदा और प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण देश भारत है। लेखक ने ऐसा क्यों कहा है ?

उत्तर :- मैक्समूलर ने भारत को सर्वविद् संपदा और प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण देश कहा है। लेखक ने ऐसा इसलिए कहा है। क्योंकि भारत में किसी भी संपदा अन्य देशों की तुलना में कमी नहीं है। और भारत की सौंदर्य भी बहुत ही आकर्षक है। यहां के इतिहास, रहन-सहन ,रीति-रिवाज ,भाषा साहित्य को देखकर जो आनंद प्राप्त होता है। इसलिए लेखक ने समस्त भूमंडल में सर्वेद संप्रदा और प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण देश भारत को माना है।

 

2. लेखक की दृष्टि में सच्चे भारत के दर्शन कहां हो सकते हैं और क्यों ?

उत्तर :- लेखक मैक्समूलर के अनुसार सच्चे भारत का दर्शन गांव में हो सकते हैं। ना कि मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई जैसे शहरों में क्योंकि सर्वाधिक लोग गांव में ही बसती है। धर्म और इतिहास के अवशेष वही सुरक्षित है।

 

3. भारत को पहचान सकने वाले दृष्टि की आवश्यकता किन के लिए वांछनीय है और क्यों ?

उत्तर :- भारत को पहचान सकने वाले दृष्टि की आवश्यकता यूरोपियन लोगों के लिए वांछनीय है। क्योंकि भारत ऐसे अनेक समस्याओं से भरपुर है। जिनका समाधान होने पर यूरोपियन की समस्याओं का निदान में सहायक है।

 

4. लेखक ने किन विशेष क्षेत्रों में अभिरुचि रखने वालों के लिए भारत का प्रत्यक्ष ज्ञान आवश्यक बताया है ?

उत्तर :- लेखक मैक्स मूलर ने बताया है कि जिसको भू – विज्ञान, वनस्पति – विज्ञान, जीव – जंतु विज्ञान, पुरातत्व – विज्ञान , कानून शास्त्र जैसे विषयों में विशेष अभिरुचि रखने वाले के लिए भारत का प्रत्यक्ष आवश्यक है।

 

5. लेखक ने नितिकथाओं के क्षेत्रों में किस तरह भारतीय अवदान को रेखांकित किया है ?

उत्तर :- लेखक ने कहा है कि नीतिकथाओं के अध्ययन क्षेत्र में भी भारत के कारण नवजीवन का संचार हो चुका है। क्योंकि भारत के कारण ही समय-समय पर नानाविध साधनों और मार्गों के द्वारा उनके नीति कथाएं पूर्व से पश्चिम की ओर आती रही है।

 

6. भारत की ग्राम पंचायतों को किस अर्थ में और किसके लिए लेखक ने महत्वपूर्ण बताया है ? स्पष्ट करें

उत्तर :- भारत की ग्राम पंचायतों का अर्थ बतलाया है अत्यंत सरल राजनीतिक इकाइयों के निर्माण और विकास से संबंध प्राचीन युग के कानून के पुरातन के बारे में इधर जो अनुसंधान हुए उनके महत्व और वैशिष्टया को परख सकने के अर्थ में राजनीतिज्ञों के लिए महत्वपूर्ण बताया है।

 

7. धर्म की दृष्टि से भारत का क्या महत्व है?

उत्तर :- धर्म की दृष्टि से भारत अत्यंत ही महत्वपूर्ण है क्योंकि यहां विभिन्न धर्म के लोग आपस में मिल जुल कर रहते हैं। जैसे मुस्लिम, सिख, हिंदू, इसाई इत्यादि यह वैदिक धर्म, बौद्ध धर्म, जैन धर्म की जन्मभूमि है। विश्व के किसी भी देश में ऐसी व्यवस्था नहीं है।

 

8. भारत किस तरह अतीत और सुदूर भविष्य को जोड़ता है ? स्पष्ट करें

उत्तर :- भारत एक प्राचीन देश है जहां आज भी लोग ऐसे वस्तुओं का दर्शन कर सकते हैं जो भविष्य के लिए भी उपयुक्त है क्योंकि भारत के इतिहास विश्व के सभी देशों में से अच्छे इतिहास है जिससे भारत के युवा सीख कर अपने भविष्य को उज्जवल बना रही है अतः भारत अतीत और सुदूर भविष्य को जोड़ता है।

 

9. लेखक वास्तविक इतिहास किसे मानते हैं ? और क्यों

उत्तर :- लेखक मैक्स मूलर वास्तविक इतिहास उसे मानते हैं जिससे कुछ सीखा जा सकता है। भारतीय इतिहास के किसी एक अध्याय के बराबर विश्व के किसी भी देश का इतिहास संपूर्ण अध्याय से भी अधिक रखता है लेखक भारत के इतिहास को वास्तविक इतिहास बताता है क्योंकि यहां के इतिहास बहुत ही अच्छी सीख है

 

 

YouTube Link Subscribe Now
Telegram Link Join Now
Website Link Click Here
Hindi Grammar Link Click Here
Online Test Link Click Here

कैसा लगा पोस्ट ज़रूर कॉमेंट करें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page