Class 10th Hindi Varnika Chapter 1 Subjective And Objective Question

ढहते विश्वास Subjective Question class 10th || Hindi Varnika Chapter 2 Subjective & Objective Question

Class 10th Hindi Varnika Chapter 1 Subjective And Objective Question

Bihar Board          हिन्दी वर्णिका
Class 10th             Chapter 2
ढहते विश्वास ( सातकोड़ी )
पाठ का प्रश्न-उत्तर & Objective 

 

इस पोस्ट में आपको बिहार बोर्ड हिन्दी वर्णिका Chapter 2  के जितने भी प्रश्न उत्तर और Objective होंगे उन्हें इस पोस्ट में मिलेगा So आप बहुत ही ध्यानपूर्वक इन सभी Question को याद और कॉपी में जरुर लिखें 

 

Objective Question 

1. बारिश होते देख किसे लग रहा था जैसे इस बार भी बाढ़ आयेगी?
(a) रानी को
(b) लक्ष्मी को
(c) आरती को
(d) राधा को
View Answer
(b) लक्ष्मी को

2. ‘ढहते विश्वास’ कहानी में कैसी समस्या का वर्णन है?
(a) दहेज की समस्या
(b) अकाल की समस्या
(c) बाढ़ की समस्या
(d) घूसखोरी की समस्या
View Answer
(c) बाढ़ की समस्या

3. ‘महानदी’ का पानी कहाँ ठहर जाता है?
(a) कोशी बराज में
(b) इंदिरा गाँधी बराज में
(c) जोब्रा आनिकट में
(d) दुर्गापुर बराज में
View Answer
(c) जोब्रा आनिकट में

4. सातकोड़ी होता किस भाषा के प्रमुख कथाकार हैं?
(a) पंजाबी
(b) अंग्रेजी
(c) उड़िया
(d) हिन्दी
View Answer
(c) उड़िया

5. ‘ढहते विश्वास’ शीर्षक कहानी में, तूफान में किसका घर टूट गया था?
(a) गुणनिधि का
(b) सरपंच का
(c) तहसीलदार का
(d) लक्ष्मी का
View Answer
(d) लक्ष्मी का

6. कटक शहर को बाढ़ की चपेट से बचाने के लिए किसने पत्थर का बाँध बँधवाया था?
(a) राजा खारवेल ने
(b) राजा ओड ने
(c) महाराज ययाति केशरी ने
(d) राजा स्कन्दवर्मन ने
View Answer
(c) महाराज ययाति केशरी ने

7. ‘ढहते विश्वास’ शीर्षक पाठ में किस बाँध के टूटने की बात कही गयी है?
(a) दलेई बाँध
(b) टिहरी बाँध
(c) सरदार सरोवर बाँध
(d) फरक्का बाँध
View Answer
(a) दलेई बाँध

8. ‘ढहते विश्वास’ कहानी का कहानीकार कौन है?
(a) श्री निवास
(b) साँवर दइया
(c) सातकोड़ी होता
(d) sujata
View Answer
(c) सातकोड़ी होता

9. ‘ढहते विश्वास’ कहानी का प्रमुख पात्र कौन है?
(a) लक्ष्मी
(b) सीता
(c) गीता
(d) मंगम्मा
View Answer
(a) लक्ष्मी

10. ‘ढहते विश्वास’ कहानी में कहाँ के जन-जीवन का चित्रण किया गया है?
(a) उड़ीसा
(b) बिहार
(c) गुजरात
(d) पंजाब
View Answer
(a) उड़ीसा

11. ‘ढहते विश्वास’ कहानी में किस नदी की चर्चा की गई है?
(a) Ganga
(b) महानदी
(c) गंडक
(d) सतलज
View Answer
(b) महानदी

12. ‘ढहते विश्वास’ किस भाषा से अनुदित है?
(a) कन्नड़
(b) तमिल
(c) उड़िया
(d) गुजराती
View Answer
(c) उड़िया

13. लक्ष्मी के बड़े लड़के का नाम क्या था?
(a) शंकरा
(b) मकरा
(c) अच्युत
(d) गुणनिधि
View Answer
(c) अच्युत

14. ‘ढहते विश्वास’ कहानी किस लेखक द्वारा अनुदित है?
(a) राजेन्द्र प्रसाद मिश्र
(b) बी०आर० नारायण
(c) गोपाल दास नागर
(d) के०एन० जमुना
View Answer
(a) राजेन्द्र प्रसाद मिश्र

15. लक्ष्मी के कितने लड़के थे?
(a) एक
(b) दो
(c) तीन
(d) एक भी नहीं
View Answer
(b) दो

16. “तुरई के फूल की तरह खिल-खिलाकर हँसते लोग सहसा मुरझा गये” यह पंक्ति किस कहानी की है?
(a) धरती कब तक घूमेगी
(b) नगर
(c) माँ
(d) ढहते विश्वास
View Answer
(d) ढहते विश्वास

17. लक्ष्मण कहाँ नौकरी कर रहा था?
(a) कोलकाता में
(b) लखनऊ में
(c) सूरत में
(d) पटना में
View Answer
(a) कोलकाता में

18. लक्ष्मण के पत्नी का नाम क्या था?
(a) लक्ष्मी
(b) सीता
(c) अम्बिका
(d) ललीता
View Answer
(a) लक्ष्मी

19. पड़ोस के पढ़ाकू लड़का का नाम क्या था?
(a) आनन्द
(b) शान्तनु
(c) राकेश
(d) गुणनिधि
View Answer
(d) गुणनिधि

20. हीराकुंड बाँध किस नदी पर है?
(a) महानदी
(b) गोदावरी
(c) नर्मदा
(d) ताप्ती
View Answer
(a) महानदी

21. किस शहर को बचाने के लिए महाराज ययाति केशरी ने पत्थर के बाँध बनवाए थे?
(a) कटक
(b) भुवनेश्वर
(c) पुरी
(d) कलिंग
View Answer
(a) कटक

22. लक्ष्मी के ससुर मर गए थे:
(a) मंदिर में काम करते समय
(b) बांध में काम करते समय
(c) विद्यालय में काम करते समय
(d) masjid में काम करते समय
View Answer
(b) बांध में काम करते समय

23. गुणनिधि ने किस दल का गठन किया था?
(a) स्वेच्छा सेवक दल
(b) स्वयं सेवक दल
(c) मजदूर दल
(d) सेवादल
View Answer
(a) स्वेच्छा सेवक दल

24. ‘बाढ़ का पानी बढ़ता जा रहा है’ ऐसी खबर गाँव में पहुँचाने के लिए गुणनिधि से किसने कहा?
(a) मुखिया
(b) सरपंच
(c) थानेदार
(d) जिला अधिकारी
View Answer
(b) सरपंच

25. लक्ष्मी को कितनी लड़कियाँ है?
(a) दो
(b) तीन
(c) छह:
(d) चार
View Answer
(a) दो

26. ‘विपत्ति अकेले न आकर संगी-साथियों के साथ आती है।’, यह पंक्ति किस पाठ की है?
(a) नगर
(b) माँ
(c) ढहते विश्वास
(d) धरती कब तक घूमेगी
View Answer
(c) ढहते विश्वास

27. बाढ़ की समस्या कहानी के केन्द्र में है।
(a) माँ
(b) ढहते विश्वास
(c) नगर
(d) धरती कब तक घूमेगी
View Answer
(b) ढहते विश्वास

28. लक्ष्मी का पति में नौकरी करता था।
(a) मुंबई
(b) दिल्ली
(c) जयपुर
(d) कलकत्ता
View Answer
(d) कलकत्ता

29. लक्ष्मी कहानी की केन्द्रीय पात्र है:
(a) ढहते विश्वास
(b) धरती कब तक घूमेगी
(c) माँ
(d) नगर
View Answer
(a) ढहते विश्वास

30. ‘सातकोड़ी होता’ कथाकार हैं:
(a) पंजाबी के
(b) गुजराती के
(c) उड़िया के
(d) हिन्दी के
View Answer
(c) उड़िया के

31. किस नदी के बाँध के नीचे लक्ष्मी का घर था?
(a) गंगा
(b) यमुना
(c) सरस्वती
(d) देबी
View Answer
(d) देबी

32. लक्ष्मी के पति का क्या नाम है?
(a) वीरेन्द्र
(b) लक्ष्मण
(c) राजनेश
(d) महेश
View Answer
(b) लक्ष्मण

33. ‘ढहते विश्वास’ कहानी में स्कूल कहाँ है?
(a) पठार के नीचे
(b) टीले के नीचे
(c) पहाड़ के नीचे
(d) पेड़ के नीचे
View Answer
(b) टीले के नीचे

34. कौन हल्ला कर बाढ़ से सबको सचेत कर रहे थे?
(a) चंदरा
(b) गुणनिधि, अच्युत
(c) शंकरा, मकरा
(d) इनमें से सभी
View Answer
(d) इनमें से सभी

35. ‘स्वेच्छासेवक दल’ का गठन किसने किया?
(a) गुणनिधि ने
(b) लक्ष्मी ने
(c) सरपंच ने
(d) केशव ने
View Answer
(a) गुणनिधि ने

36. किस लेखक के कथा साहित्य में उड़ीसा का जीवन गहरी आंतरिकता के साथ प्रकट हुआ है?
(a) सातकोड़ी होता
(b) श्रीनिवास
(c) sujata
(d) ईश्वर पेटलीकर
View Answer
(a) सातकोड़ी होता

37. बारी-बारी से गाँव के लड़के किसकी निगरानी कर रहे हैं?
(a) दलेइ बाँध की
(b) गाँव की
(c) नदी की
(d) मंदिर की
View Answer
(a) दलेइ बाँध की

38. लक्ष्मी अपनी दोनों लड़कियों और छोटे बेटे को सुलाकर कहाँ गयी?
(a) खलिहान में
(b) गुहाल में
(c) रसोई में
(d) कमरे में
View Answer
(b) गुहाल में

39. घर पर दो लड़कियों और सालभर के लड़के को लेकर कौन अकेली है?
(a) पड़ोसन
(b) लक्ष्मी
(c) शंकर की बहन
(d) गुणनिधि की माँ
View Answer
(b) लक्ष्मी

40. सातकोड़ी होता का जन्म कब हुआ था?
(a) 24 अक्टूबर, 1927 ई०
(b) 11 अक्टूबर, 1928 ई०
(c) 29 अक्टूबर, 1929 ई०
(d) 30 अक्टूबर, 1930 ई०
View Answer
(c) 29 अक्टूबर, 1929 ई०

41. हल किराये पर लेकर बीघे भर जमीन में खेती कौन करवायी थी?
(a) सरपंच
(b) मुखिया
(c) तहसीलदार
(d) लक्ष्मी
View Answer
(d) लक्ष्मी

42. लक्ष्मी के पूर्वज कितने बीघा खेत छोड़कर गये थे?
(a) दो बीघा
(b) तीन बीघा
(c) एक बीघा
(d) चार बीघा
View Answer
(c) एक बीघा

43. लक्ष्मी किसके यहाँ छिटपुट काम करती थी?
(a) मुखिया के यहाँ
(b) दरोगा के यहाँ
(c) तहसीलदार के यहाँ
(d) सरपंच के यहाँ
View Answer
(c) तहसीलदार के यहाँ

44. देबी नदी के बाँध के नीचे किसका घर था?
(a) सरपंच का
(b) लक्ष्मी का
(c) डॉक्टर का
(d) दरोगा का
View Answer
(b) लक्ष्मी का

45. हीराकुंड बाँध में काम करते समय किसका देहान्त हो चुका था?
(a) लक्ष्मी के ससुर का
(b) लक्ष्मी के पति का
(c) लक्ष्मी के मामा का
(d) लक्ष्मी के बेटा का
View Answer
(a) लक्ष्मी के ससुर का

46. बाँध के रखवाली के लिए लक्ष्मी ने किसे भेजा?
(a) बड़े लड़के को
(b) छोटे लड़के को
(c) पति को
(d) ससुर को
View Answer
(a) बड़े लड़के को

47. किसने कहा-‘जुटे रहो बच्चो, पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर रखना मुश्किल है। बाढ़ अपने रास्ते जाए, तुम अपने रास्ते काम में जुटे रहो।’
(a) सरपंच
(b) गुणनिधि
(c) लक्ष्मी
(d) लक्षुमण
View Answer
(a) सरपंच

48. चैत की संक्रांति को कहाँ मेला लगता था?
(a) school के छत पर
(b) टीले पर
(c) नदी के बांध पर
(d) खेल के मेदान में
View Answer
(b) टीले पर

49. लक्ष्मी के छोटे लड़के का क्या नाम था?
(a) गुणनिधि
(b) लक्ष्मण
(c) केशव
(d) अच्युत
View Answer
(c) केशव

50. लक्ष्मी के ससुराल आये हुए कितने वर्ष हुए थे?
(a) तीस साल
(b) अट्ठाईस साल
(c) पच्चीस साल
(d) बीस साल
View Answer
(b) अट्ठाईस साल

 

 

Subjective Question 

1. लक्ष्मी कौन थी? उसकी पारिवारिक परिस्थिति का चित्र प्रस्तुत कीजिए।
उत्तर :- लक्ष्मी ‘ढहते विश्वास’ कहानी की मुख्य पात्र है, जो उड़ीसा के एक बाढ़ प्रभावित गाँव की रहने वाली एक बेहद गरीब और साहसी महिला है। उसके पति का नाम लक्ष्मण है, जो कोलकाता में नौकरी करता है। लक्ष्मण की कमाई इतनी कम है कि उससे परिवार का भरण-पोषण नहीं हो पाता। इसलिए लक्ष्मी गाँव में तहसीलदार साहब के यहाँ छिटपुट काम करके किसी तरह अपना घर चलाती है। उसके परिवार में तीन बच्चे और पूर्वजों की छोड़ी हुई एक बीघा जमीन है। इस जमीन पर खेती करने के लिए वह कर्ज लेती है, लेकिन सूखा और बाढ़ उसकी सारी मेहनत पर पानी फेर देते हैं। संक्षेप में कहें तो लक्ष्मी का पारिवारिक जीवन भयंकर आर्थिक तंगी, कर्ज और प्राकृतिक आपदाओं के संघर्ष से घिरा हुआ है।

 

 

2. कहानी के आधार पर प्रमाणित करें कि उड़ीसा का जन-जीवन बाढ़ और सूखा से काफी प्रभावित रहा है।
उत्तर :- ‘ढहते विश्वास’ कहानी पूरी तरह से उड़ीसा के इसी भयानक सच को प्रमाणित करती है। कहानी में दिखाया गया है कि उड़ीसा के लोग कभी सूखे की मार झेलते हैं तो कभी विनाशकारी बाढ़ की। जब सूखा पड़ता है, तो खेत की मिट्टी धूल हो जाती है और फसलें जल जाती हैं, जिससे किसान दाने-दाने को तरस जाते हैं। सूखा खत्म होते ही जब बारिश शुरू होती है, तो वह थमने का नाम नहीं लेती और महानदी का पानी दलई बांध को तोड़कर पूरे गाँव को लील जाता है। लोग अपने घर-बार, मवेशी और अपनों को खोकर ऊंचे स्थानों की ओर भागने पर मजबूर हो जाते हैं। यह निरंतर आने वाली आपदाएं उड़ीसा के जन-जीवन को पूरी तरह तबाह और बेपटरी कर देती हैं।

 

 

3. कहानी में आये बाढ़ के दृश्यों का चित्रण अपने शब्दों में प्रस्तुत करें।
उत्तर :- कहानी में बाढ़ का दृश्य अत्यंत खौफनाक और दिल दहला देने वाला है। कई दिनों की मूसलाधार बारिश के बाद जब रात के अंधेरे में दलई बांध टूटता है, तो पानी का भयानक शोर पूरे गाँव में गूंज उठता है। लोग अपनी जान बचाने के लिए बदहवास होकर स्कूल और टीले की तरफ भागने लगते हैं। बाढ़ का पानी इतनी तेजी से बढ़ता है कि देखते ही देखते घर, खेत और मवेशी सब कुछ डूब जाते हैं। चारों तरफ सिर्फ पानी का हाहाकार और लोगों की चीख-पुकार सुनाई देती है। कमर तक गहरे पानी में तैरते शव और अपनों से बिछड़ते बच्चों का दृश्य रूह कंपा देता है। अंत में, सब कुछ जलमग्न हो जाता है और इंसान प्रकृति के आगे पूरी तरह लाचार नजर आता है।

 

 

4. कहानी के शीर्षक की सार्थकता पर विचार करें।
उत्तर :- इस कहानी का शीर्षक ‘ढहते विश्वास’ पूर्णतः सार्थक और सटीक है। गाँव के लोग हर विपत्ति में माँ चंडेश्वरी और भगवान पर अटूट भरोसा रखते हैं। उन्हें विश्वास होता है कि भगवान उनकी रक्षा जरूर करेंगे। लेकिन जब बाढ़ का पानी विकराल रूप धारण कर पूरे गाँव को डुबो देता है, मंदिर डूब जाते हैं और लोग तिनके की तरह बहने लगते हैं, तब उनका यह धार्मिक विश्वास हिल जाता है। जब लक्ष्मी का छोटा बच्चा पानी में बह जाता है और भगवान किसी की मदद के लिए नहीं आते, तो लोगों का ईश्वर की सत्ता और न्याय से भरोसा उठ जाता है। प्राकृतिक आपदा के साथ-साथ इंसानी आस्था का इस तरह टूट जाना ही इस शीर्षक को शत-प्रतिशत सही साबित करता है।

 

 

5. लक्ष्मी के व्यक्तित्व पर विचार करें।
उत्तर :- लक्ष्मी का व्यक्तित्व एक दृढ़ संकल्पी, साहसी और ममतामयी भारतीय नारी का प्रतीक है। वह संकट के समय घबराने के बजाय पूरे धैर्य के साथ स्थिति का सामना करती है। पति की कम कमाई के बाद भी वह दूसरों के घरों में काम करके स्वाभिमान के साथ जीती है। जब बाढ़ आती है, तो वह एक कुशल गृहस्वामिनी की तरह अपने बच्चों और मवेशियों की रक्षा करने का हर संभव प्रयास करती है। विपरीत से विपरीत परिस्थितियों में भी वह हार नहीं मानती। उसका जुझारू स्वभाव और अपनों के प्रति निस्वार्थ प्रेम उसे एक अत्यंत मजबूत और प्रेरणादायक पात्र बनाता है।

 

 

6. बिहार का जन-जीवन भी बाढ़ और सूखा से प्रभावित होता रहा है। इस संबंध में आप क्या सोचते हैं? लिखें।
उत्तर :- उड़ीसा की तरह बिहार का जन-जीवन भी हर साल बाढ़ और सूखा की दोहरी मार झेलता है, खासकर उत्तरी बिहार के जिले। हर वर्ष कोसी, गंडक और गंगा जैसी नदियों में आने वाली बाढ़ लाखों लोगों को बेघर कर देती है, उनकी फसलें नष्ट कर देती है और जान-माल का भारी नुकसान पहुंचाती है। वहीं दूसरी ओर, दक्षिण बिहार के कई हिस्से सूखे की चपेट में रहते हैं, जिससे किसानों की कमर टूट जाती है। मेरा मानना है कि यह समस्या सिर्फ एक प्राकृतिक आपदा नहीं है, बल्कि इसके पीछे सही जल प्रबंधन और मजबूत बांधों की कमी भी है। यदि नदियों को आपस में जोड़ने और बाढ़ नियंत्रण की ठोस नीतियां बनाई जाएं, तो बिहार के लोगों को इस अंतहीन त्रासदी से बचाया जा सकता है।

 

 

7. कहानी का सारांश प्रस्तुत करें।
उत्तर :- सातकोड़ी होता द्वारा रचित कहानी ‘ढहते विश्वास’ उड़ीसा के ग्रामीण अंचल में प्राकृतिक आपदाओं के बीच जी रहे इंसानी संघर्ष की एक मर्मस्पर्शी दास्तान है। कहानी की मुख्य पात्र लक्ष्मी है, जिसका पति लक्ष्मण कोलकाता में काम करता है। लक्ष्मी कर्ज लेकर अपने एक बीघा खेत में खेती करती है, लेकिन सूखा पड़ने के कारण फसल बर्बाद हो जाती है। सूखे के तुरंत बाद मूसलाधार बारिश शुरू हो जाती है, जिससे महानदी का जलस्तर बढ़ जाता है और दलई बांध टूटने का खतरा मंडराने लगता है। गाँव के जागरूक युवा अच्युत और गुणनिधि जैसे लोग बांध को बचाने की रात-दिन कोशिश करते हैं, लेकिन अंततः बांध टूट जाता है। बाढ़ का पानी पूरे गाँव को अपनी चपेट में ले लेता है। लोग जान बचाने के लिए टीले और स्कूल की ओर भागते हैं। इसा भीषण तबाही में लक्ष्मी का घर, जमीन और उसका छोटा बच्चा भी पानी के तेज बहाव में बह जाता है। अंत में, इस भयानक त्रासदी के कारण लोगों के मन से भगवान के प्रति आस्था और विश्वास पूरी तरह ढह जाता है।

 

 

Most Important Link :- 

Telegram LinkClick Here 
YouTube Link Click Here 
Latest Update Click Here 
Online Test Link Click Here 
What’s Group Link  Click Here 

bihar board hindi chapter 2 class 10th, varnika hindi chapter 2 class 10th, class 10th hindi varnika chapter 2 objective question, class 10th hindi varnika chapter 2 question answer, class 10th hindi varnika chapter 1 objective question, class 10th hindi varnika chapter 2 objective, class 10th hindi varnika all chapter objective question, class 10th hindi varnika chapter 2, class 10th hindi varnika objective question, class 10 hindi varnika chapter 2 question answer, class 10th hindi varnika vvi objective question, class 10th hindi varnika objective question 2024, class 10th hindi varnika chapter 2 subjective question, class 10th hindi varnika chapter 2 question answer, class 10th hindi varnika chapter 1 objective question, class 10th hindi varnika chapter 2 subjective, class 10th hindi varnika all chapter subjective question, class 10th hindi varnika chapter 2, class 10th hindi varnika subjective question, class 10 hindi varnika chapter 2 question answer, class 10th hindi varnika vvi subjective question, class 10th hindi varnika subjective question 2027, class 10th वर्णिका 2 ढहते विश्वास का प्रश्न उत्तर, ढहते विश्वास का प्रश्न और उत्तर, वर्णिका भाग 2 पाठ 2 ढहते विश्वास प्रश्न उत्तर, ढहते विश्वास कहानी का प्रश्न उत्तर, ढहते विश्वास कहानी का प्रश्न और उत्तर, ढहते विश्वास कहानी का प्रश्न एवं उत्तर, ढहते विश्वास का सम्पूर्ण प्रश्न उत्तर, dehate vishwas class 10th. ढहते विश्वास कहानी का सारांश, dehate vishwas class 10th. ढहते विश्वास, ढहते विश्वाश कहानी का प्रश्न उत्तर, ढहते विश्वास प्रश्न उत्तर, ढहते विश्वास प्रश्न उत्तर पूरा, ढहते विश्वास प्रश्न उत्तर आसान भाषा में

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page