Class 10th Hindi Varnika Chapter 1 Subjective And Objective Question

दही वाली मंगम्मा || Class 10th Hindi Varnika Chapter 1 Subjective And Objective Question

Class 10th Hindi Varnika Chapter 1 Subjective And Objective Question

Bihar Board           हिन्दी वर्णिका
Class 10th        Chapter 1
दही वाली मंगम्मा
पाठ का प्रश्न-उत्तर & Objective

 

इस पोस्ट में आपको बिहार बोर्ड हिन्दी वर्णिका Chapter 1 के जितने भी प्रश्न उत्तर और Objective होंगे उन्हें इस पोस्ट में मिलेगा So आप बहुत ही ध्यानपूर्वक इन सभी Question को याद और कॉपी में जरुर लिखें 

 

1. माँ जी के पास आँगन में बैठकर मंगम्मा क्या खाती थी?
(a) दही
(b) मिठाई
(c) पान-सुपारी
(d) रोटी-सब्जी
View Answer
(c) पान-सुपारी

 

2. “अरे कहावत है, ‘दवा करने से तो मशान ही जगता है।” यह कथन है :
(a) मंगम्मा का
(b) माँ जी का
(c) नंजम्मा का
(d) रंगप्पा का
View Answer
(b) माँ जी का

 

3. ‘दही वाली मंगम्मा’ शीर्षक कहानी किस कहानी से साभार ली गयी है?
(a) ‘गुजराती कहानियाँ’ से
(b) ‘तमिल कहानियाँ’ से
(c) ‘उड़िया कहानियाँ’ से
(d) ‘कन्नड़ कहानियाँ’ से
View Answer
(d) ‘कन्नड़ कहानियाँ’ से

 

4. अवलूर के पास किसी गाँव की रहनेवाली निम्न में से कौन है?
(a) मंगम्मा
(b) लेखक
(c) लक्ष्मी
(d) मुखिया
View Answer
(a) मंगम्मा

 

5. मंगम्मा किसके लिए मिठाई रखी थी?
(a) रंगप्पा
(b) नंजम्मा
(c) पोता
(d) पति
View Answer
(c) पोता

 

6. श्रीनिवास जी का पूरा नाम क्या है?
(a) मास्ती वेंकटेश अय्यंगार
(b) सुजाता
(c) ईश्वर पेटलीकर
(d) साँवर दइया
View Answer
(a) मास्ती वेंकटेश अय्यंगार

 

7. मंगम्मा कहाँ की रहने वाली थी?
(a) मयूरभंज
(b) इलाहाबाद
(c) बैरकपुर
(d) वेंकटपुर (बेंगलूर)
View Answer
(d) वेंकटपुर (बेंगलूर)

 

8. मंगम्मा को किसके साथ विवाद था?
(a) पोते के साथ
(b) नंजम्मा के साथ
(c) मालकिन के साथ
(d) पड़ोसी के साथ
View Answer
(b) नंजम्मा के साथ

 

9. ‘दही वाली मंगम्मा’ कहानी का कहानीकार कौन है?
(a) श्री निवास
(b) सातकोड़ी होता
(c) ईश्वर
(d) सुजाता
View Answer
(a) श्री निवास

 

10. ‘दही वाली मंगम्मा’ कहानी का प्रमुख पात्र कौन है?
(a) लक्ष्मी
(b) मंगम्मा
(c) पाप्पाति
(d) सीता
View Answer
(b) मंगम्मा

 

11. ‘दही वाली मंगम्मा’ कहानी का कथा वाचक कहाँ से है?
(a) पटना
(b) दिल्ली
(c) बेंगलूर
(d) कलकत्ता
View Answer
(c) बेंगलूर

 

12. ‘दही वाली मंगम्मा’ की कहानी किसे संदेश देती है?
(a) माताओं को
(b) पुत्रियों को
(c) बहुओं को
(d) छात्रों को
View Answer
(c) बहुओं को

 

13. मंगम्मा क्या बेचती थी?
(a) दूध
(b) घी
(c) दही
(d) माठा (छाछ)
View Answer
(c) दही

 

14. मंगम्मा के गाँव का नाम था :
(a) शोलापुर
(b) खिदीरपुर
(c) वेंकटपुर
(d) रामपुर
View Answer
(c) वेंकटपुर

 

15. मंगम्मा क्या खाती थी :
(a) तिरंगा (गुटखा)
(b) पान-सुपाड़ी
(c) खैनी
(d) इनमें से सभी
View Answer
(b) पान-सुपाड़ी

 

16. मंगम्मा ने बेटे से अगल होने को कहा, आज :
(a) दोपहर से
(b) शाम से
(c) रात से
(d) सुबह से
View Answer
(a) दोपहर से

 

17. मंगम्मा किस कपड़े की ब्लाउज पहनना चाहती थी?
(a) सूती के
(b) टेरिकटन के
(c) मखमल के
(d) रेशम के
View Answer
(c) मखमल के

 

18. रंगप्पा कहाँ का रहने वाला था :
(a) शोलापुर
(b) खिदीरपुर
(c) रामपुर
(d) वेंकटपुर
View Answer
(d) वेंकटपुर

 

19. रंगप्पा मंगम्मा से कहाँ मिलता था :
(a) कुँआ के पास
(b) school के पास
(c) शिवाला के पास
(d) चौराहे के पास
View Answer
(a) कुँआ के पास

 

20. रंगप्पा था :
(a) व्यापारी
(b) जुआरी
(c) वकील
(d) किसान
View Answer
(b) जुआरी

 

21. लेखक ने कहानी में मगरमच्छ की उपमा किसको दिया है?
(a) सास को
(b) बहू को
(c) बेटे को
(d) ससुर को
View Answer
(b) बहू को

 

22. मंगम्मा अपना पैसा कहाँ रखना चाहती है:
(a) बेटे के पास
(b) माँ जी के पास
(c) थानेदार के पास
(d) रंगप्पा के पास
View Answer
(b) माँ जी के पास

 

23. श्रीनिवास जी का जन्म कब हुआ था :
(a) 6 जून, 1891 ई० में
(b) 7 जून, 1890 ई० में
(c) 10 जून, 1892 ई० में
(d) 11 जून, 1880 ई० में
View Answer
(a) 6 जून, 1891 ई० में

 

24. मंगम्मा से कौन कर्ज मांग रहा था?
(a) रंगप्पा
(b) बहू
(c) बेटा
(d) माँ जी
View Answer
(a) रंगप्पा

 

25. मंगम्मा की बहू का नाम क्या था?
(a) सवीता
(b) नंजम्मा
(c) कविता
(d) सावित्री
View Answer
(b) नंजम्मा

 

26. सास-बहू में झगड़ा क्यों हुआ था :
(a) बच्चे को पीटने के लिए
(b) खाना बनाने के लिए
(c) गहने के लिए
(d) दही बेचने के लिए
View Answer
(a) बच्चे को पीटने के लिए

 

27. बी०आर० नारायण ने किस कहानी का अनुवाद किया है?
(a) ढहते विश्वास
(b) दही वाली मंगम्मा
(c) नगर
(d) माँ
View Answer
(b) दही वाली मंगम्मा

 

28. ‘उस घर में अब सास और बहू में स्वतंत्रता की होड़ लगी है।’, यह पंक्ति किस कहानी की है?
(a) नगर
(b) माँ
(c) ढहते विश्वास
(d) दही वाली मंगम्मा
View Answer
(d) दही वाली मंगम्मा

 

29. ‘दही वाली मंगम्मा’ कहानी किस भाषा से अनुदित है?
(a) उड़िया
(b) कन्नड़
(c) तमिल
(d) तेलुगु
View Answer
(b) कन्नड़

 

30. अमराई का कुआँ कहाँ है?
(a) शहर में
(b) बाजार में
(c) रास्ते में
(d) रंगप्पा के खेत में
View Answer
(c) रास्ते में

 

31. मंगम्मा को किससे विवाद था?
(a) बेटे से
(b) बहू से
(c) पोते से
(d) सास से
View Answer
(b) बहू से

 

32. ‘नंजम्मा’ मंगम्मा की कौन थी?
(a) बेटी
(b) मौसी
(c) बहू
(d) सौतीन
View Answer
(c) बहू

 

33. “क्यों री राक्षसी, इस छोटे से बच्चे को क्यों पीट रही है?” किसने कहा?
(a) मंगम्मा ने
(b) पप्पाति ने
(c) लक्ष्मी ने
(d) सीता ने
View Answer
(a) मंगम्मा ने

 

34. मंगम्मा कहाँ की रहने वाली है?
(a) अवलूर के पास किसी गाँव की
(b) सातूर के पास किसी गाँव की
(c) जालौन के पास किसी गाँव की
(d) नागौर के पास किसी गाँव की
View Answer
(a) अवलूर के पास किसी गाँव की

 

35. मंगम्मा किस भाषा की कहानी है?
(a) तेलगू
(b) उड़िया
(c) हिन्दी
(d) कन्नड़
View Answer
(d) कन्नड़

 

36. मंगम्मा मिठाई किसके लिए ले जा रही थी?
(a) पोता के लिए
(b) पोती के लिए
(c) भाँजी के लिए
(d) बहू के लिए
View Answer
(a) पोता के लिए

 

37. ‘दही वाला मंगम्मा’ शीर्षक पाठ में बहू ने सास से समझौता क्यों कर लिया?
(a) डर से
(b) प्रेम से
(c) मजबूरी से
(d) शौक से
View Answer
(a) डर से

 

38. ‘लड़का अगर कुछ उधम करता है तो उसे मना करने का हक मुझे नहीं है?’ यह किसने कहा?
(a) मंगम्मा
(b) मंगम्मा का बेटा
(c) नंजम्मा
(d) रंगप्पा
View Answer
(c) नंजम्मा

 

39. ‘घरवाले के रहते एक अच्छी साड़ी नसीब नहीं हुई’ ऐसा किसने कहा?
(a) मंगम्मा
(b) नंजम्मा
(c) लेखक की पत्नी
(d) इनमें से कोई नहीं
View Answer
(a) मंगम्मा

 

40. ‘दही वाली मंगम्मा’ शीर्षक कहानी में, रास्ते में क्या है?
(a) अमराई का कुआँ
(b) आम का बागीचा
(c) खेल का मैदान
(d) मंदिर
View Answer
(a) अमराई का कुआँ

 

41. श्रीनिवास के कहानी संकलन ‘सण्णा कथेगुलु’ के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार कब मिला था?
(a) 1964 ई० में
(b) 1968 ई० में
(c) 1966 ई० में
(d) 1965 ई० में
View Answer
(b) 1968 ई० में

 

42. बारी का अर्थ क्या है?
(a) रोज आकर दही देना और महीने के बाद पैसा लेना
(b) मालिक के लिए सब कुछ न्यौछावर कर देना
(c) गाय का दूध बेचना
(d) इनमें से कोई नहीं
View Answer
(a) रोज आकर दही देना और महीने के बाद पैसा लेना

 

43. ‘सोने जैसा बेटा पैदा किया है’ ऐसा किसने कहा?
(a) लक्ष्मी ने
(b) मंगम्मा ने
(c) सीता ने
(d) सुजाता ने
View Answer
(b) मंगम्मा ने

 

44. ‘शाम को एक बढ़िया साड़ी पहन कर रहना चाहिए’ ऐसा किसने कहा?
(a) मंगम्मा
(b) सीता
(c) लक्ष्मी
(d) सुजाता
View Answer
(a) मंगम्मा

 

45. मंगम्मा का मिठाई कौन लेकर भाग गया?
(a) पोता
(b) रंगप्पा
(c) कौवा
(d) बेटा
View Answer
(c) कौवा

 

46. रंगप्पा ने मंगम्मा से क्या माँगा?
(a) दही एवं घी
(b) दूध एवं माठा
(c) चूना एवं पान
(d) खैनी एवं बीड़ी
View Answer
(c) चूना एवं पान

 

47. सारी रात घर में महाभारत किसने मचाया?
(a) बहू ने
(b) मंगम्मा ने
(c) पोता ने
(d) बेटा ने
View Answer
(a) बहू ने

 

48. मखमल के बलाउज में कितने रुपये लगते थे?
(a) दस-बारह रुपये
(b) सात-आठ रुपये
(c) पाँच-सात रुपये
(d) छः-सात रुपये
View Answer
(b) सात-आठ रुपये

 

49. पोता दादी के साथ कहाँ जाने की जिद्द करने लगा?
(a) दिल्ली
(b) बंगलूर
(c) चेन्नई
(d) कोलकाता
View Answer
(b) बंगलूर

 

50. मंगम्मा का अपनी बहू के साथ किस बात को लेकर विवाद था?
(a) पोते की पिटाई को लेकर
(b) पैसे को लेकर
(c) गहने को लेकर
(d) दही बेचने को लेकर
View Answer
(a) पोते की पिटाई को लेकर

 

Subjective Question 

1. मंगम्मा का अपनी बहू के साथ किस बात को लेकर विवाद था?
उत्तर :- मंगम्मा और उसकी बहू नजम्मा के बीच विवाद का मुख्य कारण अधिकार और आत्मसम्मान की लड़ाई थी, जो अक्सर भारतीय परिवारों में सास-बहू के रिश्ते में देखने को मिलती है। इस विवाद की शुरुआत तब हुई जब नजम्मा ने अपने ही बेटे (मंगम्मा के पोते) की किसी बात पर बेरहमी से पिटाई कर दी। एक ममतामयी दादी होने के नाते मंगम्मा से यह देखा नहीं गया और उसने अपनी बहू को रोकते हुए कह दिया—”क्यों रे राक्षसी, इस छोटे से बच्चे को क्यों पीट रही है?”
यह बात नजम्मा के आत्मसम्मान को चुभ गई। उसने इसे अपने घरेलू अधिकारों में हस्तक्षेप माना और पलटकर जवाब दिया। बात सिर्फ बच्चे की पिटाई तक सीमित नहीं रही, बल्कि इसने एक बड़ा रूप ले लिया। बहू का मानना था कि बेटे पर उसका हक है, जबकि मंगम्मा को लगता था कि उसका अपने बेटे और पोते दोनों पर पूरा अधिकार है। इसी स्वतंत्रता और वर्चस्व की जंग के कारण दोनों के बीच का मनमुटाव इतना बढ़ गया कि अंततः मंगम्मा अपने ही परिवार से अलग रहने को मजबूर हो गई।

 

2. रंगप्पा कौन था और वह मंगम्मा से क्या चाहता था?
उत्तर :- रंगप्पा मंगम्मा के ही गाँव ‘वेंकटपुर’ का रहने वाला एक लम्पट, जुआरी और शौकीन मिजाज का व्यक्ति था। वह स्वभाव से बेहद कामचोर और अवसरवादी था, जो दूसरों की लाचारी का फायदा उठाना अच्छी तरह जानता था।
जब रंगप्पा को यह पता चला कि मंगम्मा का अपनी बहू से झगड़ा हो गया है और वह अपने परिवार से अलग रहकर अकेले रहने लगी है, तो उसकी नीयत खराब हो गई। उसे मालूम था कि मंगम्मा दही बेचकर अच्छे-खासे पैसे कमाती है और इस समय उसका कोई रखवाला नहीं है। इसलिए रंगप्पा रास्ते में अमराई के कुएँ के पास मंगम्मा को रोककर उससे मीठी-मीठी बातें करने लगा ताकि वह उसका विश्वास जीत सके। वह मंगम्मा से कर्ज के रूप में धन ऐंठना चाहता था, जिसे वह कभी लौटाने वाला नहीं था। इतना ही नहीं, मंगम्मा को असहाय समझकर वह उसके अकेलेपन का अनुचित लाभ उठाने की भी कोशिश कर रहा था।

 

3. बहू ने सास को मनाने के लिए कौन-सा तरीका अपनाया?
उत्तर :- जब बहू नजम्मा को यह अहसास हुआ कि सास से अलग होना उनके परिवार के लिए आर्थिक और सामाजिक रूप से नुकसानदेह साबित हो रहा है, तो उसने बड़ी चतुर कूटनीति अपनाई। विशेषकर जब उसे पता चला कि गाँव का जुआरी रंगप्पा उसकी सास के पैसों और इज्जत पर नजर गड़ाए बैठा है, तो वह सतर्क हो गई। वह जानती थी कि अगर मंगम्मा का धन रंगप्पा के हाथ लग गया, तो उनका परिवार बर्बाद हो जाएगा।
मंगम्मा को वापस मनाने के लिए बहू ने अपने बेटे (मंगम्मा के पोते) को एक हथियार के रूप में इस्तेमाल किया। उसने अपने बच्चे को बहला-फुसलाकर अपनी दादी के पास भेज दिया और उसे यह सिखाया कि वह अपनी दादी से कहे कि वह अब अपनी माँ के पास वापस नहीं जाएगा और दादी के साथ ही रहेगा। बच्चा जब मंगम्मा के पास जाकर जिद करने लगा, तो मंगम्मा का मातृ-हृदय और पोते के प्रति अगाध प्रेम पिघल गया। इसके बाद बहू ने खुद भी मंगम्मा से अपनी गलती की माफी मांगी और बड़े ही आदर के साथ उन्हें वापस घर ले आई। इस प्रकार, बहू की यह बुद्धिमानी भरी योजना पूरी तरह सफल रही।

 

4. इस कहानी का कथावाचक कौन है? उसका परिचय दीजिए।
उत्तर :- इस मर्मस्पर्शी कहानी की कथावाचक बेंगलूरु (बंगलौर) की रहने वाली एक संभ्रांत और विदुषी महिला हैं, जिन्हें मंगम्मा आदरपूर्वक ‘माजी’ कहकर पुकारती है। माजी स्वभाव से बेहद सरल, संवेदनशील, दयालु और व्यावहारिक महिला हैं। वे समाज के हर वर्ग के प्रति सम्मान का भाव रखती हैं। मंगम्मा सालों से माजी के घर दही देने आती थी। इस दौरान माजी ने कभी भी मंगम्मा को सिर्फ एक साधारण व्यापारिक दृष्टिकोण से नहीं देखा, बल्कि उसे अपने परिवार के एक सदस्य की तरह स्नेह दिया। जब भी मंगम्मा दुखी या परेशान होती, वह माजी के पास आकर बैठ जाती और अपने दिल का सारा गुबार निकाल लेती। माजी एक कुशल मार्गदर्शक की तरह उसकी बातों को धैर्यपूर्वक सुनतीं और उसे उचित सलाह देती थीं। इस कहानी में माजी का चरित्र एक ऐसे आदर्श श्रोता और संरक्षक का है, जो किसी पीड़ित व्यक्ति के अकेलेपन का संबल बनता है।

 

5. मंगम्मा का चरित्र-चित्रण कीजिए।
उत्तर :- ‘दही वाली मंगम्मा’ कहानी की मुख्य पात्र मंगम्मा ग्रामीण परिवेश की एक परिश्रमी, स्वाभिमानी, ममतामयी और भारतीय नारीत्व के गुणों से ओत-प्रोत महिला है। उसके चरित्र की प्रमुख विशेषताएँ निम्नलिखित निबंधात्मक बिंदुओं के माध्यम से समझी जा सकती हैं:
(i) अथक परिश्रमी और आत्मनिर्भर :- पति के न रहने के बावजूद मंगम्मा ने कभी हार नहीं मानी। वह वेंकटपुर से बेंगलुरु आकर रोज दही बेचती है और आत्मनिर्भर होकर अपना जीवन यापन करती है।
(ii) अत्यंत स्वाभिमानी :- वह अपने आत्मसम्मान से कभी समझौता नहीं करती। जब उसकी बहू उसके अधिकार को चुनौती देती है, तो वह झुकने के बजाय अलग रहना स्वीकार कर लेती है। वह किसी के आगे हाथ फैलाना पसंद नहीं करती।
(iii) ममतामयी और स्नेही :- मंगम्मा के भीतर वात्सल्य कूट-कूट कर भरा है। अपनी बहू से अनबन होने के बाद भी उसका अपने पोते और बेटे के प्रति प्रेम कभी कम नहीं होता। अंत में वह पोते के मोह में ही सब कुछ भुलाकर वापस लौट आती है।
(iv) सरल और भोली :- ग्रामीण परिवेश की होने के कारण वह थोड़ी सीधी और कान की कच्ची भी है। वह माजी पर बहुत भरोसा करती है और रंगप्पा जैसे चालाक व्यक्ति की मीठी बातों में भी जल्दी आ जाती है।

 

6. कहानी का सारांश प्रस्तुत कीजिए।
उत्तर :- ‘श्रीनिवास’ जी द्वारा रचित कहानी ‘दही वाली मंगम्मा’ मध्यवर्गीय पारिवारिक जीवन के अंतर्द्वंद्व और मानवीय संवेदनाओं को दर्शाती एक कालजयी रचना है। यह कहानी मुख्य रूप से एक वृद्ध महिला मंगम्मा के इर्द-गिर्द घूमती है, जो वेंकटपुर गाँव में रहती है और बेंगलुरु शहर में दही बेचकर अपना गुजारा करती है। वह एक कर्तव्यनिष्ठ माँ और दादी है। कहानी में मोड़ तब आता है जब मंगम्मा का अपनी बहू नजम्मा से पोते की पिटाई को लेकर उग्र विवाद हो जाता है। यह विवाद धीरे-धीरे घर के मालिकाना हक और स्वतंत्रता की लड़ाई में बदल जाता है, जिसके परिणामस्वरूप मंगम्मा अपने बेटे-बहू से अलग रहने लगती है। अकेले रहने के दौरान, गाँव का एक दुष्ट और जुआरी व्यक्ति रंगप्पा, मंगम्मा की लाचारी और उसके धन का फायदा उठाने की कोशिश करता है।
जब यह बात उसकी बहू नजम्मा तक पहुँचती है, तो वह भांप जाती है कि यदि सास का धन किसी बाहरी व्यक्ति के हाथ लग गया तो उनका परिवार संकट में आ जाएगा। नजम्मा बड़ी चतुराई से अपने बेटे को मंगम्मा के पास भेजती है। पोते का अपनी दादी के प्रति निष्छल प्रेम देखकर मंगम्मा का गुस्सा शांत हो जाता है। अंत में, बहू भी अपनी गलतियों के लिए पश्चाताप करती है और सास को ससम्मान घर ले आती है। इस प्रकार, यह कहानी संदेश देती है कि पारिवारिक सूझबूझ, प्रेम और कूटनीति से बड़े से बड़े बिखराव को रोका जा सकता है।

 

Most Important Link :- 

Telegram Link

Click Here 

YouTube Link 

Click Here 

Latest Update 

Click Here 

Online Test Link 

Click Here 

What’s Group Link 

 Click Here 

class 10 hindi, varnika chapter 1, bihar board hindi questions, dahi wali mangamma summary, dahi wali mangamma notes, class 10 hindi subjective questions, hindi literature class 10, bihar board class 10 hindi, dahi wali mangamma analysis, dahi wali mangamma quiz, dahi wali mangamma essay, dahi wali mangamma important questions, class 10 hindi chapter 1 questions, mantu sir hindi notes, dahi wali mangamma discussion, dahi wali mangamma ka mool, dahi wli mangamma, dahi wali mangama, dahi wli mangama, varnika chapter 1 class 10, bihar board hindi chapter 1 class 10, self study kundan kumar, varnika chapter 1 objective question

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page