History Top 10 M.V.V.I Subjective Question Class 12th

History Top 10 M.V.V.I Subjective Que.

 

जय हिंद मेरे प्यारे बच्चों आज के इस Post में आप सबके लिए History के History Top 10 M.V.V.I Subjective Question लाए हैं जिसमें दो या तीन प्रश्न आपके बोर्ड परीक्षा में जरूर आएंगे तो आप इसे जरूर एक से दो बार जरूर पढ़े 

 

Top 10 Subjective :- 

1. अकबरनामा क्या है।

उत्तर:- अकबरनामा जिसका शाब्दिक अर्थ होता है अकबर की कहानी। जिसकी रचना कवि अब्दुल फजल ने किया था। इस पुस्तक के माध्यम से अकबर के जन्म से पहले और अकबर के शासन काल तक का पता चलता है इसके तीसरे खंड को आइन-ए-अकबरी कहते हैं। 

 

2. गोपुरम क्या है।

उत्तर:- गोपुरम मंदिर के प्रवेश द्वार को कहते हैं। विजयनगर के शासकों ने अपने विजय या अन्य उपलब्धियों के अवसर पर बड़े-बड़े मंदिर का निर्माण कराया तथा अपनी ताकत को दिखाने के लिए मंदिर के प्रवेश द्वार को ऊंचा-ऊंचा बनवाया। जिसे गोपुरम कहते हैं।

 

3. हड़प्पा सभ्यता की लिपि के बारे में आप क्या जानते हैं?

उत्तर:- हड़प्पा सभ्यता के लोगों को लिपि का ज्ञान था। जिसे वे चित्रों या चिन्हों द्वारा दर्शाते थे। अर्थात हड़प्पा सभ्यता की लिपि भाव चित्रात्मक थी। इनके लिपि में 64 मूल चिन्ह थे। और 400 कुल वर्णों की संख्या है। तथा इसके लिपि को दाएं से बाएं की ओर लिखा जाता था। अभी तक विद्वानों ने इस लिपि को पढ़ने में असमर्थ रहे।

 

4. आईन-ए-अकबरी क्या है?

उत्तर:- आईन-ए-अकबरी जिसका अर्थ होता है। अकबर का कानून, यह अकबरनामा का तीसरा भाग है। इसकी रचना अब्दुल फजल ने फारसी भाषा में किया है। इसे अकबर कालीन इतिहास की आत्मा कहते हैं। इसके 5 भाग हैं। प्रथम भागों में शाही घराने के विभिन्न विभागों का वर्णन है। दूसरे विभाग में सैन्य व्यवस्था का वर्णन है। तीसरे भाग में कृषि तथा भू राजस्व का तथा चौथे भाग में हिंदुओं के पूर्व त्योहार, ग्रह, नक्षत्र का तथा पांचवें विभाग में अकबर की सुक्ति व अब्दुल फजल का जीवन चरित्र है।

 

5. अकबर के नौरत्न का नाम लिखें।

उत्तर:- अकबर पढ़ा लिखा न होने के बावजूद भी कला एवं साहित्य का महान संरक्षक था। अकबर के दरबार में विभिन्न विद्याओं के विशेषज्ञ रहते थे। जिन्हें नौरत्न कहा जाता था। नौरत्न इस प्रकार है- 

• अब्दुल रहीम खान-ए- खाना 

• हकीम हुकाम

• मूल्ला दो प्याजा

• अब्दुल फजल

• फौजी

• तानसेन

• राजा मानसिंह

• राजा टोडरमल

• बीरबल 

ये सभी नौ रत्न

 

6. अलबरूनी द्वारा बताई गई महिलाओं की स्थिति पर प्रकाश डालें।

उत्तर:- अलबरूनी 11 वीं सदी में भारत आने वाला विदेशी यात्री था। उन्होंने अपनी यात्रा वृतांत किताब-उल-हिंद में महिलाओं की स्थिति का वर्णन किया तथा बताया बाल विवाह का प्रचलन था। सती प्रथा नहीं थी। बहुपत्नी प्रथा का प्रचलन था। देवदासी प्रथा तथा वेश्यावृत्ति की प्रथा प्रचलित है। इससे यह सिद्ध होता है। कि भारतीय समाज में महिलाओं की स्थिति अच्छी नहीं थी।

 

7. फ्रांसीसी बुकानन कौन था?

उत्तर:- फ्रांसीसी बुकानन 1794 में भारत की यात्रा पर आने वाला एक चिकित्सक था। उन्होंने अपने कोलकाता प्रवास के दौरान अलीपुर में एक चिड़ियाघर की स्थापना किया। इन्होंने बंगाल सरकार के अनुरोध पर ईस्ट इंडिया कंपनी के अधिकार वाली भूमि का सर्वेक्षण किया तथा 1815 ई. में बीमारी के कारण अपने स्वदेश वापस लौट गए।

 

8. सातवाहन कौन थे?

उत्तर:-सातवाहन दक्षिण भारत का एक प्रमुख राजवंश था। इस राजवंश का समय 230 ईसा पूर्व से दूसरी सदी तक थी। इसकी राजधानी प्रतिष्ठान में थी जो अभी महाराष्ट्र में है। यह मातृसत्तात्मक वंश का था। इस वंश के शासकों ने अपने नाम के पहले अपनी माता का नाम जोड़ते हैं। इसीलिए इसे सातवाहन कहते हैं।

 

9. माउंटबेटन योजना क्या है?

उत्तर:- लॉर्ड माउंटबेटन योजना जो 24 मार्च 1947 ई. को वायसराय बनकर आए। तथा भारतीय समस्या के समाधान व भारत की सत्ता को भारतीयों के हाथों में सौंपने के लिए 3 जून 1947 को एक योजना पेश किया। जिसे माउंटबेटन योजना के नाम से जाना जाता है। इसी योजना के आधार पर भारत को विभाजन हुआ तथा भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम बना और 15 अगस्त 1947 को भारत को आजादी मिली।

 

10. अशोक के धम्म से आप क्या समझते हैं?

उत्तर:- अशोक विश्व इतिहास में जितना चक्रवर्ती सम्राट के रूप में प्रसिद्ध नहीं है उससे कहीं ज्यादा इतिहास में अपने धम्म के लिए प्रसिद्ध है वास्तव में अशोक का धर्म बौद्ध, जैन या वैष्णव नहीं था। बल्कि यह सभी धर्मों के अच्छी बातों का निचोड़ रखता था। जिसकी जानकारी हमें अशोक के सातवें अभिलेख से मिलती है अशोक के धम्म इस प्रकार है—-

• प्राणियों की हत्या न करना

 • माता पिता की सेवा करना

• बुजुर्गों की सेवा करना

• गुरुजनों की इज्जत करना

• कम खर्च करना

• मित्रों परिचितों एवं दोस्तों के साथ अच्छा व्यवहार करना

1 thought on “History Top 10 M.V.V.I Subjective Question Class 12th”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page